Aapka Rajasthan

एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता का बयान, भाजपा ने किया पलटवार

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर विवाद फिर बढ़ गया है। एक कांग्रेस नेता ने बुधवार को इस प्रदर्शन को सही ठहराया।
 
इस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस नेता के बयान को अपमानजनक बताया।

कांग्रेस नेता बरिंदर सिंह ढिल्लों ने इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई के विरोध में आंदोलन तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गिरफ्तारियों से न डरें और जेल भरने के लिए तैयार रहें, लेकिन सरकार के दबाव में न झुकें।

भाजपा ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस अपने नेताओं की गिरफ्तारी पर रोती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेता खुलेआम इस तरह के बयान दे रहे हैं।

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस नेता के बयान की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के ओबीसी पृष्ठभूमि का भी कई बार मजाक उड़ाया गया है और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी