Aapka Rajasthan

मणिपुर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले सेना के दो जवानों को श्रद्धांजलि दी

इंफाल, 19 नवंबर (आईएएनएस)। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने गुरुवार को इंफाल के चांगंगेई स्थित बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8वीं बिहार रेजिमेंट के सेना के दो जवानों के पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।
 

इंफाल, 19 नवंबर (आईएएनएस)। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने गुरुवार को इंफाल के चांगंगेई स्थित बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8वीं बिहार रेजिमेंट के सेना के दो जवानों के पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।

बुधवार को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के लमलाई चालौ में 8वीं बिहार रेजिमेंट के जवानों को ले जा रही सेना की एक बख्तरबंद गाड़ी इथम नदी में गिर गई थी। इस हादसे में 29 वर्षीय भारतीय सेना के कैप्टन डॉ. हनुमान राम और 24 वर्षीय सिपाही मालीब जयेश की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बहादुर सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

इस शोकपूर्ण कार्यक्रम में मणिपुर के मुख्य सचिव राजीव सिंह ठाकुर, सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एल. दोरजी, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) थेमथिंग मासांगबा, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार दोपहर को हुआ, जब सेना के जवानों को ले जा रही गाड़ी नदी में गिर गई। घायल सैनिकों को गाड़ी से निकाला गया और इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, हालांकि इलाज के दौरान कैप्टन हनुमान राम और सिपाही मालीब जयेश की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य दो जवानों की पहचान सिपाही राकेश सरपाटे (37) और अग्निवीर अखिलेश कुमार शाह (19) के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा, "राष्ट्र के लिए उनकी सेवा को हमेशा गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद रखा जाएगा।"

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी