Aapka Rajasthan

ममता बनर्जी को 'सलाहकार' बनाने की मांग, बागी सांसदों के समर्थन में आए सुदीप बंद्योपाध्याय

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने रविवार को पार्टी के बागी गुट की ओर से पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को उनके समूह का 'सलाहकार' बनाए जाने की मांग दोहराई। इससे पहले बागी सांसद भी ममता बनर्जी से इस भूमिका को स्वीकार करने की अपील कर चुके हैं।
 
शनिवार को उनके बागी खेमे में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद यह पहला मौका है जब सुदीप बंद्योपाध्याय ने सार्वजनिक रूप से मीडिया से बातचीत की। हालांकि, उन्होंने अभी तक काकोली घोष दस्तिदार के नेतृत्व में तैयार उस मसौदे पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर नहीं किए हैं, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष आधिकारिक मान्यता के लिए पेश किया जाना है।

सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, "मुझ पर नेतृत्व की भूमिका संभालने का दबाव रहा है, लेकिन इस पूरी कवायद के पीछे हमेशा काकोली घोष ही रही हैं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी नेतृत्व की भूमिका निभाने की कोई मंशा नहीं है, हालांकि कुछ सांसद उन्हें इसके लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी रविवार को उनके संपर्क में रहे हैं और देर शाम दिल्ली में उनसे मुलाकात कर सकते हैं। सुदीप ने कहा, "मैंने उनसे कहा है कि मैं उनकी मौजूदगी में ही लोकसभा अध्यक्ष को भेजे जाने वाले पत्र पर हस्ताक्षर करूंगा।"

सुदीप बंद्योपाध्याय शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले थे। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अमित शाह के साथ उनकी करीब 70 मिनट तक बातचीत हुई, लेकिन उन्होंने बैठक के विषय में कोई जानकारी साझा नहीं की। उन्होंने केवल इतना कहा कि गृह मंत्री ने ममता बनर्जी के स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के बारे में पूछा।

77 वर्षीय सुदीप बंद्योपाध्याय लंबे समय तक ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी और संसद में उनके प्रमुख समर्थक रहे हैं।

--आईएएनएस

डीएससी