Aapka Rajasthan

महेश भट्ट ने बताया 'आशिकी' के आइकॉनिक पोस्टर के पीछे का आइडिया

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में हाल ही में जाने-माने फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनकी बेटी, एक्ट्रेस पूजा भट्ट मेहमान बनकर आए। इसी शो के दौरान महेश भट्ट ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' के आइकॉनिक पोस्टर के पीछे की सोच के बारे में बताया।
 
महेश भट्ट ने बताया 'आशिकी' के आइकॉनिक पोस्टर के पीछे का आइडिया

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में हाल ही में जाने-माने फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनकी बेटी, एक्ट्रेस पूजा भट्ट मेहमान बनकर आए। इसी शो के दौरान महेश भट्ट ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' के आइकॉनिक पोस्टर के पीछे की सोच के बारे में बताया।

शो के होस्ट आदित्य नारायण ने महेश भट्ट से फिल्म को डायरेक्ट करने के उनके अनुभव और फिल्म के पोस्टर के पीछे की सोच के बारे में पूछा। महेश भट्ट से फिल्म बनाने के अनुभव और पोस्टर के आइडिया के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि फिल्म के पोस्टर में हीरो-हीरोइन जैकेट से ढके हुए दिखते हैं, ऐसा क्यों किया गया?

महेश भट्ट ने जवाब देते हुए कहा, "इस फिल्म में नए कलाकार थे; राहुल रॉय को कोई नहीं जानता था। फिल्म भी ऐसी थी कि हीरो और हीरोइन दोनों ही नए थे। इसलिए हमने सोचा कि एक ऐसा पोस्टर बनाया जाए, जिसमें हीरो और हीरोइन का चेहरा दिखाई न दे, ताकि लोग यह सोचकर फिल्म देखने आएं कि आखिर ये कौन हैं।"

उन्होंने बताया कि उस जमाने के हिसाब से यह एक अनोखा आइडिया था। आखिरकार, सब कुछ उनकी योजना के मुताबिक ही हुआ और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई।

पोस्टर की बात करें तो, उसमें डेब्यू करने वाले राहुल रॉय और अनु अग्रवाल काले रंग की जैकेट के पीछे छिपे हुए रोमांटिक अंदाज़ में दिखे थे।

उस दौर के हिसाब से यह पोस्टर थोड़ा बोल्ड भी माना गया और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। चूंकि पोस्टर में दोनों के चेहरे नहीं दिख रहे थे, इसलिए लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई।

'आशिकी' की बात करें तो, यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जो 17 अगस्त 1990 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था और इसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

फिल्म की जबरदस्त सफलता का श्रेय काफी हद तक इसके यादगार संगीत को जाता है, जिसे नदीम-श्रवण की जोड़ी ने तैयार किया था।

'धीरे-धीरे से', 'नज़र के सामने' और 'जाने जिगर जानेमन' जैसे गाने उस समय चार्टबस्टर साबित हुए थे और आज भी ये गाने उतने ही लोकप्रिय और आइकॉनिक हैं।

--आईएएनएस

एएस/