Aapka Rajasthan

लॉरेंस ऑफ पंजाब : क्राइम, समाज और सिस्टम के पीछे की कहानी, 27 अप्रैल को होगी रिलीज

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज, अपराध और उसके पीछे छिपे कारणों को समझाने वाली कहानियां भी तेजी से सामने आ रही हैं। इस कड़ी में एक नई डॉक्यू-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' चर्चा में है, जो अपराध से जुड़े जीवन और उसके बनने की पूरी प्रक्रिया को समझाने की कोशिश करती है। यह सीरीज दिखाती है कि कैसे समाज, माहौल और सिस्टम मिलकर किसी व्यक्ति की पहचान को आकार देते हैं।
 
इस सीरीज में लॉरेंस बिश्नोई को एक उदाहरण के रूप में लिया गया है, ताकि यह समझाया जा सके कि कोई व्यक्ति किन परिस्थितियों में अपराध की दुनिया तक पहुंचता है।

कहानी का फोकस सिर्फ उसके जीवन पर नहीं, बल्कि इस बात पर भी है कि छात्र राजनीति, युवावस्था की सोच, संगीत और विचारधारा कैसे धीरे-धीरे एक इंसान की दिशा बदल सकते हैं। इसके साथ ही यह भी दिखाया गया है कि मीडिया और समाज किसी व्यक्ति की छवि को कैसे बड़ा बनाते हैं।

सीरीज के निर्देशक राघव डार्र ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा, ''मेरा मकसद सिर्फ एक क्राइम स्टोरी बनाना नहीं था। दरअसल, मैं यह समझना चाहता था कि ऐसे व्यक्तित्व आखिर बनते कैसे हैं। किसी भी व्यक्ति के पीछे उसका माहौल, उसके आसपास के लोग और सामाजिक सिस्टम बहुत बड़ा रोल निभाते हैं। इस कहानी में सिर्फ घटनाएं नहीं हैं, बल्कि उन घटनाओं के पीछे की सोच और असर को भी दिखाने की कोशिश की गई है।''

निर्माता राघव खन्ना ने कहा, ''पंजाब एक मजबूत और मेहनती लोगों की भूमि है। 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' हाल के समय में हुई कुछ वास्तविक घटनाओं और अलग-अलग नजरियों को सामने रखती है। इसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे शक्ति, प्रभाव और सामाजिक हालात मिलकर किसी कहानी को आकार देते हैं। इस सीरीज को संवेदनशीलता के साथ बनाया गया है, ताकि यह किसी एक पक्ष की कहानी न लगे।''

जी5 के हिंदी कंटेंट हेड और चैनल अधिकारी कावेरी दास ने कहा, ''आज के दर्शक बदलते समय के साथ ज्यादा गहराई वाली कहानियां देखना चाहते हैं। इसलिए प्लेटफॉर्म अब सिर्फ सतही मनोरंजन नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर करने वाली कहानियां लेकर आ रहा है। इस सीरीज का उद्देश्य किसी अपराधी को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि यह समझना है कि ऐसे लोग किस तरह के माहौल में बनते हैं और उनका समाज पर क्या असर पड़ता है।''

कावेरी दास ने कहा, ''यह कंटेंट दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगा और समाज को समझने का एक नया नजरिया देगा। आज की कहानी सिर्फ घटनाओं की नहीं होती, बल्कि उनके पीछे छिपे कारणों की भी होती है, और यही इस सीरीज की असली ताकत है।''

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' 27 अप्रैल को हिंदी जी5 पर स्ट्रीम होगी।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम