Aapka Rajasthan

'भूल भुलैया 3' के दो साल पूरे, विद्या बालन और राजपाल यादव के साथ कार्तिक आर्यन फिर आए नजर

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म को सिनेमा प्रेमियों के बीच आए दो साल हो चुके हैं। रविवार के इस खास मौके पर, कार्तिक यानी 'रूह बाबा' ने ओरिजिनल 'मंजुलिका' विद्या बालन और 'छोटा पंडित' राजपाल यादव के साथ फिर से मिलने का फैसला किया।
 

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म को सिनेमा प्रेमियों के बीच आए दो साल हो चुके हैं। रविवार के इस खास मौके पर, कार्तिक यानी 'रूह बाबा' ने ओरिजिनल 'मंजुलिका' विद्या बालन और 'छोटा पंडित' राजपाल यादव के साथ फिर से मिलने का फैसला किया।

कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे तीनों एक गैस स्टेशन पर नजर आ रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में कार्तिक 'रूह बाबा' के गेटअप में एक जोशीले गाने पर थिरकते हुए दिखते हैं। इसके बाद, 'मंजुलिका' के अवतार में विद्या भी उनके साथ शामिल हो जाती हैं। फिर, 'छोटा पंडित' के लुक में राजपाल यादव भी कार से बाहर आते हैं और इस छोटे से रीयूनियन का हिस्सा बन जाते हैं।

इस शानदार वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, "गैस स्टेशन पर रूह बाबा, मंजुलिका और छोटा पंडित का रीयूनियन! भूलभुलैया3 के क्रेज के 2 साल पूरे।"

उन्होंने कमेंट सेक्शन में यह भी बताया, "छोटा पंडित एसी चालू ही छोड़ गया था।"

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "रूह बाबा सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक एहसास है। दो साल बीत गए, लेकिन इसका क्रेज आज भी बरकरार है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "रूह बाबा हमेशा सबका ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं।"

कुछ लोगों ने तो इस रीयूनियन को 'भूल भुलैया 4' का इशारा भी मान लिया और कमेंट किया, "इस रीयूनियन पर तो पूरी एक फिल्म बननी चाहिए। बीबी4 की प्रतीक्षा है।''

उनमें से एक ने साझा किया, "भूल भुलैया 4 के शूट के लिए मीट अप हो गया गाइज।"

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी और आकाश कौशिक द्वारा लिखित, 'भूल भुलैया' को टी-सीरीज फिल्म्स और सिने1 स्टूडियोज द्वारा संयुक्त रूप से समर्थित किया गया है।

फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी हैं।

भूल भुलैया 3 रुहान रंधावा (रूह बाबा) के इर्द-गिर्द घूमती है।

अक्षय कुमार के नेतृत्व वाली फ्रेंचाइजी की पहली मूवी 'भूल भुलैया' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2022 में 'भूल भुलैया 2' रिलीज हुई।

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम