Aapka Rajasthan

पूर्व सीएम सिद्धारमैया से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन पर बेटे यतींद्र बोले- हमारी ही पार्टी के नेताओं की संलिप्तता

मैसूर, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन को लेकर उनके बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री यतींद्र सिद्धारमैया ने करीबी लोगों पर आरोप लगाए हैं। यतींद्र का कहना है कि इसका मकसद सिद्धारमैया की 40 वर्षों की राजनीतिक विरासत को नष्ट करना और उन्हें ब्लैकमेल करना था।
 

मैसूर, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन को लेकर उनके बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री यतींद्र सिद्धारमैया ने करीबी लोगों पर आरोप लगाए हैं। यतींद्र का कहना है कि इसका मकसद सिद्धारमैया की 40 वर्षों की राजनीतिक विरासत को नष्ट करना और उन्हें ब्लैकमेल करना था।

यतींद्र ने कहा कि जांच से पता चलेगा कि वीडियो में दिखने वाले लोगों ने किसी और के कहने पर ऐसा किया है या खुद से किया है। पत्रकारों से बात करते हुए यतींद्र ने कहा कि वीडियो में कुछ कांग्रेस के नेताओं और एक वरिष्ठ मीडियाकर्मी की संलिप्तता का संकेत मिलता है, इसलिए यह जांचना जरूरी है कि किन परिस्थितियों में यह स्टिंग ऑपरेशन किया गया।

उन्होंने कहा, "यह स्टिंग ऑपरेशन उनकी छवि खराब करने, उनकी विरासत को नष्ट करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए किया गया है। वीडियो से पता चलता है कि इसमें हमारी ही पार्टी के नेता और एक मीडियाकर्मी शामिल हैं। जांच से यह साफ होना चाहिए कि क्या उन्होंने खुद ऐसा किया है या किसी और के कहने पर।"

हालांकि, यतींद्र ने कहा कि उन्हें किसी खास व्यक्ति पर शक नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि जांच से ही असल तथ्य सामने आने चाहिए। कांग्रेस नेताओं के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि इसमें एक महिला नेता का जिक्र है, जिनकी संलिप्तता वीडियो में दिखाई गई है। उनके अनुसार, उस महिला ने पुत्तूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस का टिकट मांगने की बात कही थी।

उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शायद इसी वजह से यह स्टिंग ऑपरेशन किया गया हो। लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि पूरी पार्टी ने हमारे खिलाफ साजिश रची है, सिर्फ इसलिए कि पार्टी का एक कार्यकर्ता इसमें शामिल था।"

यतींद्र ने बताया कि उनके पिता अपने खिलाफ फैलाई गई झूठी खबरों और आरोपों से काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया ने राजनीति में लगभग 40 वर्ष बिताए हैं और उन पर कभी ऐसे आरोप नहीं लगे। अपने राजनीतिक करियर के अंतिम पड़ाव पर इस तरह के विवाद का सामने आना उनके लिए दुख की बात है।

यतींद्र ने इस विवाद पर अपनी मां की प्रतिक्रिया के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मां को इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है और वह अभी मैसूर में हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चलेगा कि उनके पिता ने कुछ भी गलत नहीं किया है, तो उन्हें यकीन हो जाएगा। पुलिस कथित स्टिंग ऑपरेशन की जांच कर रही है, जिसमें उन लोगों की संदिग्ध भूमिका भी शामिल है, जिनके नाम इस वीडियो के सिलसिले में सामने आए हैं।

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम