Aapka Rajasthan

कर्नाटक कांग्रेस ने स्पीकर और चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवारों के ऐलान का किया बचाव

बेंगलुरु, 4 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने मंगलवार को विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा विधान परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों के ऐलान का बचाव किया।
 

बेंगलुरु, 4 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने मंगलवार को विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा विधान परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों के ऐलान का बचाव किया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संवैधानिक नियमों के उल्लंघन के आरोपों को खारिज कर दिया।

भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने इन पदों के खाली होने से पहले ही नामों का ऐलान करके संवैधानिक नियमों का उल्लंघन किया है। कांग्रेस आलाकमान ने जीएस पाटिल को स्पीकर, एएस पोन्नाना को डिप्टी स्पीकर, सलीम अहमद को विधान परिषद का चेयरमैन और उमाश्री को डिप्टी चेयरमैन के तौर पर नामित किया है।

हरिप्रसाद ने कहा कि पार्टी ने सिर्फ अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है और किसी को भी संवैधानिक पदों पर नियुक्त नहीं किया है।

उन्होंने कहा, "भाजपा नेताओं को पहले संविधान पढ़ना चाहिए और फिर कांग्रेस पार्टी का लेटरहेड देखना चाहिए।"

उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 178 और 182 का हवाला दिया, जिनमें कहा गया है कि विधानसभा के अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष तथा परिषद के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का चुनाव संबंधित सदनों द्वारा किया जाता है।

उन्होंने भाजपा पर जानबूझकर उम्मीदवारों के ऐलान और संवैधानिक चुनाव प्रक्रिया को एक-दूसरे से मिलाने का आरोप लगाया।

हरिप्रसाद ने पूछा, "जब भाजपा पार्टी उम्मीदवारों के ऐलान को असंवैधानिक बताती है, तो इसे अज्ञानता के अलावा और क्या कहा जा सकता है?"

उन्‍होंने पुरानी मिसालों का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 में भाजपा ने चुनाव से पहले विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जबकि एनडीए ने 2024 के चुनाव से पहले लोकसभा स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा रथीन्‍द्र बोस को स्पीकर पद का उम्मीदवार घोषित करने का भी जिक्र किया।

केपीसीसी प्रमुख ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा के पास संवैधानिक मूल्यों पर उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि अनियमितताओं के कारण बाद में अदालत ने विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन के तौर पर एमके प्रणेश के चुनाव को रद्द कर दिया था।

हरिप्रसाद ने कहा, "कांग्रेस को एमके प्रणेश भाजपा से संविधान के बारे में सीख लेने की जरूरत नहीं है।"

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी