Aapka Rajasthan

नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से उत्साहित हुईं जाह्नवी कपूर, शूटिंग की झलकियां साझा की

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच हुई इस शूटिंग की झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं।
 

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच हुई इस शूटिंग की झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं।

जाह्नवी ने तस्वीरों के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, "मुझे कोई चुटकी काटो। सच में, आप जितनी जोर से चाहें चुटकी काट सकते हैं, मुझे कुछ महसूस नहीं होगा क्योंकि मैं अभी भी ठंड से सुन्न हूं लेकिन हमने जो शूट किया है, उसे लेकर अंदर से बेहद खुश और उत्साहित हूं।"

तस्वीरों में जाह्नवी बर्फीले पहाड़ों के बीच नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने शूटिंग की लोकेशन का खुलासा नहीं किया है।

इससे पहले जाह्नवी कपूर ने इस साल हैलोवीन पर अपनी दिवंगत मां और अभिनेत्री श्रीदेवी के प्रतिष्ठित किरदार को फिर से जीवंत किया था। उन्होंने श्रीदेवी की 1986 में आई फिल्म ‘नगीना’ के मशहूर लुक को रीक्रिएट किया था। वहीं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (ओरहान अवात्रामणि) ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का किरदार निभाया था।

जाह्नवी ने पोस्ट के साथ लिखा था, "हैप्पी हैलोवीन। मुझे अब तक के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को फिर से बनाने का मौका मिला।"

उन्होंने आगे कहा, "आजकल हैलोवीन अपने पसंदीदा किरदारों और पॉप कल्चर के यादगार पलों को दोबारा जीने का मौका बन गया है। कभी ये डरावने होते हैं, कभी मजेदार और कभी किसी को श्रद्धांजलि देने वाले। मम्मा, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा आइकॉनिक कौन हो सकता है?"

जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "तुमने इस बार हैलोवीन जीत लिया।"

--आईएएनएस

एएमटी/पीएम