Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में कैंसर मरीज ने डाला वोट, ईसीआई ने की सराहना

कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक ऐसी महिला मतदाता की कहानी साझा की, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद अपने मतदान अधिकार का इस्तेमाल करने पहुंची।
 
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में कैंसर मरीज ने डाला वोट, ईसीआई ने की सराहना

कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक ऐसी महिला मतदाता की कहानी साझा की, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद अपने मतदान अधिकार का इस्तेमाल करने पहुंची।

निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अडिग हौसला! एक मतदाता ने कोलकाता दक्षिण के 160 राशबेहारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 202 पर कैंसर से जूझते हुए भी अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।" इस पोस्ट के जरिए आयोग ने यह दिखाने की कोशिश की कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद मतदाता लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

इससे पहले भी आयोग ने कई पोस्ट के जरिए राज्य में हो रहे जोरदार मतदान की झलकियां साझा कीं, खासकर महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी का जिक्र किया।

एक पोस्ट में आयोग ने लिखा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साह अपने चरम पर है। सुबह-सुबह महिला मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई है।

एक अन्य संदेश में आयोग ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा, "चुनावी उत्साह! दूसरे चरण में उत्साही मतदाताओं की सुबह की कतारें, बाहर निकलें और वोट करें।" इसके जरिए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई।

युवा मतदाताओं को लेकर भी आयोग ने खास पोस्ट किया। इसमें कहा गया, "वह मुस्कान सब कुछ कह देती है। कोलकाता दक्षिण के 161 बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने के बाद एक युवा मतदाता की खुशी। आपका वोट आपकी आवाज है, इस मौके को न चूकें।"

इन सभी पोस्ट से साफ है कि निर्वाचन आयोग इस अहम चरण में ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, जिसमें महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध 09 अप्रैल सुबह 7:00 बजे से लागू होकर 29 अप्रैल 6:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान किसी भी तरह के एग्जिट पोल के प्रसारण या प्रकाशन की अनुमति नहीं होगी।

बता दें कि बुधवार सुबह 7 बजे से पश्चिम बंगाल के छह जिलों की 142 सीटों पर मतदान शुरू हुआ। इसमें राज्य की राजधानी कोलकाता भी शामिल है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है, और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस