Aapka Rajasthan

बंगाल के मालदा में 41 लाख रुपये और प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ दो लोग गिरफ्तार

कोलकाता, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गाजोल से गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 41 लाख रुपये का बिना हिसाब-किताब वाला कैश और 568 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।
 

कोलकाता, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गाजोल से गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 41 लाख रुपये का बिना हिसाब-किताब वाला कैश और 568 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह गजोल के रंगविटा इलाके में नेशनल हाईवे-12 से दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी मिली थी कि दो युवक मालदा से गजोल शहर भारी मात्रा में कैश और नशीले पदार्थ ले जा रहे हैं। इसके बाद मालदा जिला पुलिस की एक टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को नेशनल हाईवे पर रोका। अच्छी तरह से तलाशी लेने के बाद दोनों के पास से 41 लाख रुपये कैश और 568 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान किशोर मंडल और सिद्धार्थ मंडल के तौर पर हुई है। दोनों नकद और नशीले पदार्थों की खेप गजोल से मालदा शहर ले जा रहे थे। जिन दो मोटरसाइकिलों से वे यात्रा कर रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है।"

पुलिस का मानना ​​है कि दोनों नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। पुलिस अभी उनसे पूछताछ कर रही है, ताकि गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता चल सके।

पिछले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों से बिना हिसाब-किताब वाली नकदी बरामद होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक बंद पड़ी ईंट भट्टी से नकदी से भरी एक ट्रॉली बरामद की गई। ट्रॉली में 48 लाख रुपये से अधिक नकद थे।

इससे पहले बीरभूम जिले की पुलिस ने मिनार मंडल नाम के एक व्यक्ति के घर से 28 करोड़ रुपये नकद और 15 किलोग्राम सोना बरामद किया था। सोने की अनुमानित बाजार कीमत 22 करोड़ रुपये है। मिनार मंडल, जिले के एक प्रभावशाली पत्थर खदान मालिक तुलु मंडल (मोहम्मद नजीबुद्दीन) का करीबी रिश्तेदार है, जो अभी फरार है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत तुलु मंडल के खिलाफ जांच शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम