Aapka Rajasthan

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर कसा तंज, पूछा-डर आखिर मापा कैसे जाता है

गुवाहाटी, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि पार्टी बार-बार अपने राजनीतिक विरोधियों के डरने का दावा करती है, लेकिन यह डर आखिर मापा कैसे जाता है।
 

गुवाहाटी, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि पार्टी बार-बार अपने राजनीतिक विरोधियों के डरने का दावा करती है, लेकिन यह डर आखिर मापा कैसे जाता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस के पास तर्क और जवाब खत्म हो जाते हैं, तो वह अपना पसंदीदा आरोप दोहराने लगती है, "वे डर गए हैं।"

हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं से पूछा कि वे आखिर किस उपकरण से यह मापते हैं कि कोई नेता या राजनीतिक दल डरा हुआ है या नहीं। डर मापने के लिए कांग्रेस कौन-सी मशीन का इस्तेमाल करते हैं? क्या वह वही मशहूर 'आलू से सोना बनाने वाली मशीन' है या फिर आपने कोई नई तकनीक विकसित कर ली है?"

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस को वह तकनीक सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि बाकी लोग भी जान सकें कि कौन कितना डरा हुआ है और उसका आकलन कैसे किया जाता है।

सरमा का "आलू से सोना बनाने वाली मशीन" वाला उल्लेख कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया गया एक राजनीतिक कटाक्ष था। यह टिप्पणी भाजपा द्वारा कांग्रेस पर किए जाने वाले हमलों में अक्सर सुनाई देती रही है।

यह सोशल मीडिया पोस्ट भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी राजनीतिक बयानबाजी की एक और कड़ी मानी जा रही है। दोनों दलों के नेता अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं।

मुख्यमंत्री सरमा भी समय-समय पर एक्स पर विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देते रहे हैं और कांग्रेस नेतृत्व पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करते रहे हैं। ताजा बयान ऐसे समय आया है जब दोनों दल राजनीतिक दबाव, जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली और अपने-अपने नेताओं के आचरण को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

जहां कांग्रेस लगातार भाजपा पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाती रही है, वहीं भाजपा इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस के राजनीतिक तर्कों पर सवाल उठाती रही है।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी