Aapka Rajasthan

अहमदाबाद में 24 दिन चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 15.24 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

अहमदाबाद, 26 सितंबर (आईएएनएस)। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने शहर में 24 दिन तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 1,428 रेहड़ी-पटरी और 413 शेड को सार्वजनिक सड़कों और अन्य जगहों से हटाया है। इस दौरान 2,340 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और 15.24 लाख रुपये की वसूली की गई। निगम ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
 

अहमदाबाद, 26 सितंबर (आईएएनएस)। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने शहर में 24 दिन तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 1,428 रेहड़ी-पटरी और 413 शेड को सार्वजनिक सड़कों और अन्य जगहों से हटाया है। इस दौरान 2,340 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और 15.24 लाख रुपये की वसूली की गई। निगम ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

एस्टेट / टाउन डेवलपमेंट विभाग ने 1 सितंबर से 24 सितंबर तक सभी सात म्युनिसिपल जोन में यह अभियान चलाया। इसका मकसद ट्रैफिक की समस्या को दूर करना और सार्वजनिक जगहों को खाली कराना था।

इस दौरान टीमों ने 1,882 बांस-रस्सी-तिरपाल के स्ट्रक्चर और 8,479 अन्य सामान भी हटाए। इसके अलावा सार्वजनिक सड़कों पर लगे 3,680 विज्ञापन बोर्ड, बैनर और होर्डिंग्स को भी हटाया गया। कुल 2,309 वाहनों को लॉक किया गया और 2,340 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।

वेस्ट जोन में गोल्डन ट्रायंगल से स्टेडियम चार रास्ता, स्वास्तिक चार रास्ता, पंचवटी फाइव रोड्स और परिमल गार्डन से अंडरपास और रेलवे लाइन तक, साथ ही गोल्डन ट्रायंगल से सरदार पटेल प्रतिमा, नारणपुरा चार रास्ता, अंकुर चार रास्ता और शास्त्रीनगर चार रास्ता तक कार्रवाई हुई। यहां 172 रेहड़ी-पटरी, 23 शेड, 159 बांस-रस्सी-तिरपाल स्ट्रक्चर और 1,393 अन्य सामान हटाए गए। 528 विज्ञापन बोर्ड भी हटाए गए। 174 वाहन लॉक और 235 पर जुर्माना लगा, 1.25 लाख रुपए वसूले गए।

नॉर्थ-वेस्ट जोन में घाटलोडिया के डमरू सर्कल से गुजरात हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स, राणापार्क से प्रभात चौक, जजेज बंगलो रोड, पकवान चार रास्ता से मानसी सर्कल होते हुए केशवबाग, इस्कॉन चार रास्ता से पकवान चार रास्ता और पकवान चार रास्ता से थलतेज, गोता और वैष्णोदेवी सर्कल तक अभियान चला। यहां 222 रेहड़ी-पटरी, 63 शेड, 287 स्ट्रक्चर और 1,241 सामान हटाए गए। 349 होर्डिंग्स हटाए गए। 546 वाहन लॉक और 514 पर जुर्माना, 2.66 लाख रुपये वसूले गए।

साउथ-वेस्ट जोन में चाणक्यपुरी चार रास्ता से श्यामल चार रास्ता, श्यामल से सर्कल-पी, प्रह्लादनगर एस.जी. हाईवे और इस्कॉन सर्कल से उजाला सर्कल तक कार्रवाई हुई। यहां 153 रेहड़ी-पटरी, 83 स्ट्रक्चर और 819 सामान हटाए गए। 481 बोर्ड हटाए गए। 208 वाहन लॉक और 208 पर जुर्माना, 1.87 लाख रुपये वसूले गए।

ईस्ट जोन में हस्तिनापुर सोसाइटी, हाटकेश्वर सर्कल रोड, रबारी कॉलोनी मेट्रो समेत कई जगहों पर 253 रेहड़ी-पटरी, 95 शेड, 368 स्ट्रक्चर और 1,433 सामान हटाए गए। 839 बोर्ड हटाए गए। 651 वाहन लॉक और 651 पर जुर्माना, 2.47 लाख रुपये की वसूली हुई।

सेंट्रल जोन में जमालपुर फ्रूट मार्केट, कालूपुर शाक मार्केट, दरियापुर दरवाजा, गाभा बाजार, नमस्ते सर्कल और भद्रा में 279 रेहड़ी-पटरी और 114 शेड हटाए गए। 399 स्ट्रक्चर और 1,523 सामान और 700 बोर्ड हटाए गए। 321 वाहन लॉक और जुर्माना, 3.13 लाख वसूले गए।

नॉर्थ जोन में मेमको से कुबेरनगर, हीरावाड़ी बीआरटीएस से ठक्करबापानगर सहित कई रास्तों पर 179 रेहड़ी-पटरी, 59 शेड, 313 स्ट्रक्चर और 1,086 सामान हटाए गए। 474 बोर्ड हटाए गए। 175 वाहन लॉक और 177 पर जुर्माना, 1.75 लाख रुपये वसूले गए।

साउथ जोन में पिपलाज-पिराना रोड, पिपलाज से सैजपुर, पुष्पक बंगला कैनाल रोड, इसनपुर से गीतामंदिर रोड सहित अन्य जगहों पर 170 रेहड़ी-पटरी, 59 शेड, 273 स्ट्रक्चर और 984 सामान हटाए गए। 309 बोर्ड हटाए गए। 234 वाहन लॉक और जुर्माना, 2.09 लाख रुपये वसूले गए।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस