Aapka Rajasthan

अदाणी ग्रीन, अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी पर बुलिश जेफरीज, कहा- क्रियान्वयन मजबूत

अहमदाबाद, 7 जून (आईएएनएस)। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस पर बुलिश बना हुआ है और इसकी वजह क्षमता में तेज विस्तार, मजबूत मांग और क्रियान्वयन मजबूत होना है।
 
अदाणी ग्रीन, अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी पर बुलिश जेफरीज, कहा- क्रियान्वयन मजबूत

अहमदाबाद, 7 जून (आईएएनएस)। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस पर बुलिश बना हुआ है और इसकी वजह क्षमता में तेज विस्तार, मजबूत मांग और क्रियान्वयन मजबूत होना है।

अपने ताजा नोट में जेफरीज ने अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को "बाय" रेटिंग दी है और प्राइस टारगेट 1,435 रुपए निर्धारित किया है, जो कि छोटी अवधि में सीमित तेजी, लेकिन लंबी अवधि में कंपनी में मजबूत ग्रोथ की संभावना को दिखाता है।

ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि कंपनी की योजना अपनी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को वित्त वर्ष 2026 में 19.3 गीगावाट से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2030 तक 50 गीगावाट तक ले जाना है। इसमें 5 गीगावाट की पंप स्टोरेज परियोजना और बैटरी स्टोरेज सिस्टम में वित्त वर्ष 2027 तक 10 गीगावाट से अधिक की तेज वृद्धि शामिल है।

जेफरीज ने कहा कि गुजरात के खावड़ा में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहा है, जहां 30 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का निर्माण किया जा रहा है, जो विकास का एक प्रमुख चालक बना हुआ है।

अदाणी पावर लिमिटेड पर जेफरीज ने अपनी "बाय" रेटिंग बरकरार रखते हुए 255 रुपए का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है, जो लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि का संकेत देता है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वित्त वर्ष 2032 तक कंपनी की क्षमता को 42 गीगावॉट तक बढ़ाने की योजना और दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौतों की मजबूत पाइपलाइन से आय की संभावना में काफी सुधार होता है।

ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि आगामी क्षमता का लगभग 56 प्रतिशत का पीपीए पहले से ही हो चुका है और प्रबंधन का लक्ष्य भविष्य में सभी पीपीए को पूरा करना है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के लिए, जेफरीज ने 1,665 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ "बाय" रेटिंग को बरकरार रखा है, जो निजी क्षेत्र में भारत की एकमात्र सूचीबद्ध प्योर प्ले ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के रूप में इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी भारत के बढ़ते ट्रांसमिशन इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट मीटरों की बढ़ती तैनाती का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

जेफरीज ने बताया कि एईएसएल 718 अरब रुपए की ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स को क्रियान्वित कर रही है, जबकि स्मार्ट मीटरिंग व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है और वित्त वर्ष 2026 तक 11 मिलियन से अधिक मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।

ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि मध्यम अवधि में एबिटा और कर के बाद मुनाफे में मजबूत दोहरे अंकों की दर से वृद्धि होगी, जो क्रियान्वयन की गति और डेटा केंद्रों, वाणिज्यिक और औद्योगिक ऊर्जा समाधानों में बढ़ते अवसरों से प्रेरित होगी।

--आईएएनएस

एबीएस