Aapka Rajasthan

वायनाड भूस्खलन: दो और शव मिलने से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच पहुंची, लापता तीन लोगों की तलाश जारी

वायनाड, 9 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद मलबे से दो और शव बरामद किए गए हैं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। हालांकि, लापता तीन लोगों की तलाश अभी जारी है।
 

वायनाड, 9 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद मलबे से दो और शव बरामद किए गए हैं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। हालांकि, लापता तीन लोगों की तलाश अभी जारी है।

बताया गया कि गुरुवार सुबह एक शव को तलाशी क्षेत्र के जोन-1 से बरामद किया गया, जबकि दूसरा शव नदी के अंदर मिला। गुरुवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि, अभी मृतकों की पहचान सामने नहीं आई है।

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन ने भी गुरुवार सुबह सीपीएम के राज्य सचिव एमवी. गोविंदन के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बचाव कर्मियों व स्थानीय लोगों से बातचीत की।

वायनाड में मंगलवार को भूस्खलन की घटना हुई। बताया गया कि खुदाई की गई मिट्टी की पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और मलबे में श्रमिक दब गए।

भूस्खलन की सूचना के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बीच-बीच में हो रही बारिश और अस्थिर जमीन के कारण बचाव कार्य में रुकावटें आईं। हालांकि, कई लोगों को मलबे से निकालकर घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया, जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

लगभग 5 लोग लापता थे, जिनकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। इनमें से 2 लोगों के शवों को अभी बरामद किया गया है।

मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने बुधवार शाम हालात का जायजा लेने के बाद आपदा स्थल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को बिना रुके बचाव अभियान जारी रखने और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया। सरकार ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले में जोखिम वाले इलाकों पर कड़ी नजर रखने का भी आदेश दिया।

--आईएएनएस

डीसीएच/