Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल में वसूली के आरोप में तृणमूल नेता समेत 3 गिरफ्तार

कोलकाता, 11 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के दम दम नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन बरुण नट्टा उर्फ बोंकू और उनके दो करीबी सहयोगियों को वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 

कोलकाता, 11 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के दम दम नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन बरुण नट्टा उर्फ बोंकू और उनके दो करीबी सहयोगियों को वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार हुए दो अन्य लोगों की पहचान नयनाशीस दास उर्फ झोनी और सुमंत घोष उर्फ लालटू के रूप में हुई है। नयनाशीस दम दम नगर पालिका के वार्ड नंबर 3 की पूर्व तृणमूल कांग्रेस पार्षद पर्णा दास का बेटा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों गिरफ्तार आरोपियों को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम दम दम थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें तीनों गिरफ्तार लोगों पर वसूली और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। शिकायत रियल एस्टेट प्रमोटर सुजॉय मजूमदार ने दर्ज कराई थी।

इसी शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई। इसके बाद बरुण नट्टा समेत तीनों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों के खिलाफ वसूली और धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राज्य पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए अदालत के सामने 10 दिनों की हिरासत की मांग वाली याचिका दायर की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम यह जांच करना चाहते हैं कि वसूली में तीनों गिरफ्तार लोगों की संलिप्तता कितनी है और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे। हम इस मामले में वित्तीय संलिप्तता की सीमा की भी जांच कर रहे हैं और यह भी कि पैसे की वसूली कैसे की गई।"

बताया जा रहा है कि रियल एस्टेट प्रमोटर सुजॉय मजूमदार, जिनकी शिकायत पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साप्ताहिक जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम में भी शिकायत दर्ज कराई थी। मुख्यमंत्री के पास शिकायत दर्ज होने के कुछ दिन बाद ही तीनों को गिरफ्तार किया गया।

दम दम नगर पालिका क्षेत्र के स्थानीय लोगों का दावा है कि बरुण नट्टा के खिलाफ वसूली की शिकायतें कोई नई बात नहीं हैं। दम दम के एक निवासी ने कहा, "उसके मुख्य निशाने पर रियल एस्टेट प्रमोटर थे, लेकिन आम लोग, जिनमें स्थानीय विक्रेता और छोटे दुकानदार भी शामिल हैं, उन्हें भी उसके और उसके सहयोगियों ने नहीं बख्शा।"

--आईएएनएसी

वीकेयू/पीएम