Aapka Rajasthan

महाराष्ट्र: ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी, एनसीबी प्रमुख ने फडणवीस से की मुलाकात

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक अनुराग गर्ग ने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और ड्रग तस्करी के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने के उपायों पर चर्चा की।
 

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक अनुराग गर्ग ने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और ड्रग तस्करी के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने के उपायों पर चर्चा की।

एनसीबी अधिकारी ने मंगलवार को कहा, "दिसंबर 2029 तक देश को नशा-मुक्त बनाने के केंद्र सरकार के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ड्रग तस्करी और वितरण के खिलाफ 'होल-ऑफ-गवर्नमेंट अप्रोच' (सरकार के सभी विभागों के मिलकर काम करने के तरीके) के तहत गृह मंत्रालय द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न कदमों, महाराष्ट्र की चल रही कोशिशों और आने वाले समय के लिए एक्शन प्लान पर विस्तार से चर्चा की गई।"

एनसीबी ने कहा, "नशा-मुक्त महाराष्ट्र बनाने के इस देशव्यापी मिशन में राज्य सबसे आगे है।"

इससे पहले अगस्त में नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने में आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हाइब्रिड फॉर्मेट में भारत-अमेरिका काउंटर नारकोटिक्स वर्किंग ग्रुप (सीएनडब्ल्यूजी) - पिलर I वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित की थी।

एनसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए कहा, "भारत-अमेरिका काउंटर नारकोटिक्स वर्किंग ग्रुप (सीएनडब्ल्यूजी)- पिलरI वर्किंग ग्रुप की बैठक 6 अगस्त 2026 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी।"

इस बैठक में भारत और अमेरिका की कई एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। भारतीय पक्ष से एनसीबी, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन), डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई), सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ), विदेश मंत्रालय (एमईए), राजस्व विभाग और रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए), एलईजीएटी, ऑफिस ऑफ नेशनल ड्रग कंट्रोल पॉलिसी (ओएनडीसीपी) और अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी शामिल थे।

एनसीबी ने बताया कि चर्चा मुख्य रूप से ऑपरेशनल सहयोग को मजबूत करने, प्रीकर्सर केमिकल्स (नशीली दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायन) के गलत इस्तेमाल को रोकने, पॉलिसी कोऑर्डिनेशन को बेहतर बनाने और क्षमता निर्माण को आगे बढ़ाने पर केंद्रित थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, एनसीबी ने 27 देशों के साथ द्विपक्षीय समझौतों और 19 देशों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के माध्यम से ड्रग कंट्रोल में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि भारत, म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड, श्रीलंका, इंडोनेशिया, सिंगापुर और अमेरिका जैसे देशों के साथ ड्रग से जुड़े मामलों पर नियमित रूप से डायरेक्टर जनरल (डीजी) स्तर की/द्विपक्षीय बातचीत करता है।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी