Aapka Rajasthan

'50 फर्स्ट डेट्स' की शूटिंग में एक ही कपड़े पहनकर पक गई थीं ड्रयू बैरीमोर, 4 महीने तक रोज पहननी पड़ी पिंक टी-शर्ट

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड एक्ट्रेस ड्रयू बैरीमोर ने अपनी फिल्म '50 फर्स्ट डेट्स' की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें हर दिन पिंक टी-शर्ट और सफेद पैंट पहननी पड़ती थी। लगातार चार महीने तक एक ही तरह के कपड़े पहनने के बाद वह इससे बुरी तरह ऊब गई थीं।
 

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड एक्ट्रेस ड्रयू बैरीमोर ने अपनी फिल्म '50 फर्स्ट डेट्स' की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें हर दिन पिंक टी-शर्ट और सफेद पैंट पहननी पड़ती थी। लगातार चार महीने तक एक ही तरह के कपड़े पहनने के बाद वह इससे बुरी तरह ऊब गई थीं।

ड्रयू ने कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक समय ऐसा आएगा, जब वह इस आउटफिट से इतना परेशान हो जाएंगी।

ड्रयू बैरीमोर ने अपने शो 'द ड्रयू बैरीमोर शो' में हैलोवीन और तैयार होने के अपने शौक के बारे में बात करते हुए यह किस्सा सुनाया। इस दौरान उन्होंने साल 2004 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म '50 फर्स्ट डेट्स' के अपने लुक को याद किया। इस फिल्म में वह एक्टर एडम सैंडलर के साथ नजर आई थीं।

फिल्म में अपने कपड़ों के बारे में बात करते हुए ड्रयू ने कहा, ''पिंक टी-शर्ट और सफेद रंग की पैंट। मुझे नहीं पता था कि मैं इस आउटफिट से इतना ऊब जाऊंगी। हमारे पास ऐसी बहुत सारी पिंक टी-शर्ट और सफेद पैंट थीं। चार महीने तक हर दिन मैंने वही टी-शर्ट और पैंट पहनी। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मैं इन कपड़ों से इतना परेशान हो जाऊंगी।''

पीटर सीगल के निर्देशन में बनी फिल्म '50 फर्स्ट डेट्स' में ड्रयू बैरीमोर और एडम सैंडलर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी हेनरी रोथ नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लूसी व्हिटमोर नाम की एक आर्ट टीचर से प्यार हो जाता है। हेनरी समुद्री जीवों का डॉक्टर होता है और उसकी मुलाकात लूसी से होती है, तो वह उसे पसंद करने लगता है।

हालांकि, जल्द ही उसे पता चलता है कि लूसी को याददाश्त से जुड़ी परेशानी है। वह रात को सोने के बाद बीते दिन की बातें भूल जाती है और हेनरी को भी याद नहीं रख पाती। ऐसे में हेनरी हर दिन नए सिरे से उसका दिल जीतने की कोशिश करता है। फिल्म में दोनों की प्रेम कहानी को मजेदार और भावुक अंदाज में दिखाया गया है।

--आईएएनएस

पीके/एएस