'दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज
नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए 2013 के संकटों की तुलना आज के सशक्त भारत से की। लाल किले से अपने पिछले स्वतंत्रता दिवस संबोधन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने "दिमागी नक्सल" शब्द का इस्तेमाल कर आलोचकों को "होम्योपैथिक गोलियां" दी थीं।
Sep 5, 2026, 21:42 IST
उन्होंने युवाओं से एक संकल्प लेने का आग्रह किया: "दुनिया की ग्लोबल फर्में हमारी क्यों नहीं हो सकतीं? हम गर्व से कहते हैं कि भारतीय दुनिया की शीर्ष कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं, तो वे कंपनियां भारतीय क्यों नहीं हैं?"
अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा, "नाव भी हमारी, नाविक भी हमारा। लहरों पर जीत लिखने का हौसला भी हमारा। उड़ान भी हमारी, हवाओं का सामना करने का जुनून भी हमारा। सपना भी हमारा, संकल्प भी हमारा। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी हमारा। विकसित भारत के मार्ग पर हमारा हर कदम भी हमारा हो।"
--आईएएनएस
डीएससी
