Aapka Rajasthan

दिल्ली : गांधी नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। शाहदरा जिले की गांधी नगर थाना पुलिस ने सोमवार को दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। दोनों पर धर्मपुरा इलाके में हत्या की कोशिश के सनसनीखेज मामले में शामिल होने का आरोप है।
 
दिल्ली : गांधी नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। शाहदरा जिले की गांधी नगर थाना पुलिस ने सोमवार को दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। दोनों पर धर्मपुरा इलाके में हत्या की कोशिश के सनसनीखेज मामले में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामला 21 मई को सामने आया, जब गांधी नगर थाने में चाकूबाजी की घटना को लेकर पीसीआर कॉल आई। शुरुआती जांच में पता चला कि दोपहर करीब 12:30 बजे दो लड़के शिकायतकर्ता की धर्मपुरा स्थित फैक्ट्री पहुंचे। बातचीत के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया। आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति को उसकी पत्नी तुरंत जग प्रवेश अस्पताल लेकर पहुंची। उसी ने पुलिस को घटना की सूचना भी दी।

पीड़ित के बयान के आधार पर गांधी नगर थाने में 21 मई को बीएनएस की धारा 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में विशेष टीम बनाई गई। टीम में एसआई विकास कुमार, एसआई विशाल राणा, हेड कांस्टेबल राहुल चौधरी, हेड कांस्टेबल अमन बंसल, हेड कांस्टेबल रोहित और हेड कांस्टेबल मनोज शामिल थे। यह कार्रवाई एसएचओ राज कुमार की देखरेख में हुई, जबकि इसकी निगरानी एसीपी गांधी नगर और डीसीपी शाहदरा ने की।

जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी और स्थानीय सूचना मिली कि आरोपी हरिद्वार में हर की पौड़ी के पास छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत हरिद्वार पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने इस अपराध में शामिल होने की बात कबूल कर ली। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

--आईएएनएस

एसएचके/एबीएम