Aapka Rajasthan

सीजेआई को भाजपा के सदस्य की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए : बीके हरिप्रसाद

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने सोमवार को कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश में न्याय हो।
 

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने सोमवार को कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश में न्याय हो।

विरोध मार्च के लिए दिल्ली आए बीके हरिप्रसाद ने आईएएनएस से ​​बात करते हुए हरिप्रसाद ने कहा, "सीजेआई को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए। वह सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई हैं, उन्हें सभी को न्याय देना चाहिए।"

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा, "आज हमारे नेता राहुल गांधी एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार को एक निष्पक्ष चुनाव आयुक्त होना चाहिए, लेकिन इतने दिनों से वह भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। इसलिए, हम उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।"

कांग्रेस सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने ईसीआई के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि जो कोई भी संविधान में विश्वास रखता है, उसका इस आंदोलन में शामिल होने के लिए स्वागत है।

चक्रवर्ती ने कहा, "सीजेपी का विरोध करने के लिए स्वागत है। मुझे लगता है कि हम सभी एक ही मुद्दे के लिए लड़ रहे हैं। हम, यानी कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और यही हमारा विरोध है। जो कोई भी संवैधानिक भारत में विश्वास रखता है, उसका विरोध में शामिल होने के लिए स्वागत है।"

कांग्रेस सांसद गड्डम वामसी कृष्णा ने सत्ताधारी भाजपा पर 'जेन जी' के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। कृष्णा ने कहा, "यह साफ तौर पर दिखाता है कि भाजपा 'जेन जी' और देश के युवाओं के खिलाफ है। वे पहली बार वोट देने वालों के वोट नहीं जीत पा रहे हैं। इसीलिए उन्होंने 'फॉर्म 6' पेश किया है। नए वोटरों के नाम हटाने के लिए एसआईआर लाया गया था। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।"

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार पद नहीं छोड़ देते और उनके पीछे छिपे चेहरे बेनकाब नहीं हो जाते।"

बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की योजना बनाई है और मतदाता सूची की 'विशेष गहन समीक्षा' (एसआईआर) से जुड़े विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का कहना है कि यह प्रस्तावित मार्च "किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं, बल्कि सभी भारतीयों का है।" राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकार को एसआईआर प्रक्रिया से फायदा हुआ है।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम