Aapka Rajasthan

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीआरएस का प्रदर्शन

हैदराबाद, 12 मई (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने मंगलवार को अंबरपेट में धरना देकर केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ की गिरफ्तारी की मांग की। बंदी भागीरथ के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है।
 
बीआरएस कार्यकर्ताओं ने बंदी भागीरथ को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। वह फरार बताया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में बीआरएस विधायक कालेरू वेंकटेश, बीआरएस नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

वेंकटेश ने कांग्रेस सरकार पर बंदी संजय के बेटे को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भागीरथ के खिलाफ केस दर्ज करने के बजाय पीड़िता और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ हनी ट्रैप का केस दर्ज करके उसे बचाने की कोशिश की गई।

बीआरएस नेता ने मांग की कि घटना की जिम्मेदारी लेते हुए बंदी संजय को तुरंत केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार बंदी भागीरथ को तुरंत गिरफ्तार करके हिरासत में ले। उन्होंने सभी से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक लड़ने की अपील की।

बीआरएस की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय का बेटा और पॉक्सो केस में आरोपी बंदी भगीरथ कथित तौर पर फरार है। अगर किसी को उसके ठिकाने के बारे में जानकारी है, तो कृपया पास के पुलिस स्टेशन को बताएं।

बीआरएस ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने दूसरे मामलों में जल्दी गिरफ्तारियां कीं, लेकिन वह भगीरथ की गिरफ्तारी में देरी कर रही है। अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग नियम? नाबालिग लड़की को न्याय मिलना चाहिए।

8 मई को साइबराबाद कमिश्नरेट के पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन में बंदी भागीरथ के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट के तहत 17 साल की लड़की के साथ कथित सेक्सुअल असॉल्ट का केस दर्ज किया गया था।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी