Aapka Rajasthan

होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन-फ्रांस चलाएंगे संयुक्त रक्षात्मक मिशन

न्यूयॉर्क, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश और फ्रांस मिलकर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एक रक्षात्मक मिशन चलाएंगे।
 
होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन-फ्रांस चलाएंगे संयुक्त रक्षात्मक मिशन

न्यूयॉर्क, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश और फ्रांस मिलकर होर्मुज स्‍ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एक रक्षात्मक मिशन चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह मिशन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि इस होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने पर कोई टैक्स या टोल न लगे और यह पूरी तरह खुला रहे।

स्टार्मर यह बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह रहे थे, जहां करीब 50 देशों के प्रतिनिधि (कुछ सामने, कुछ ऑनलाइन) इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एकजुट हुए थे कि इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही बिना रुकावट जारी रहे।

इस होर्मुज स्‍ट्रेट के बंद होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20 प्रत‍िशत तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है। स्टार्मर ने कहा कि अगले हफ्ते लंदन में एक और बैठक होगी, जिसमें आगे की योजना तय की जाएगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो पहले ही सहयोगी देशों पर आरोप लगा चुके थे कि वे इस रास्ते को खुला रखने में मदद नहीं कर रहे, उन्होंने ब्रिटेन-फ्रांस की इस पहल को खारिज कर दिया।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “मुझे नाटो से कॉल आया कि क्या हमें मदद चाहिए। मैंने उन्हें कहा कि दूर रहें, जब तक कि वे सिर्फ अपने जहाज तेल से भरना नहीं चाहते। जरूरत के समय वे बेकार थे, सिर्फ कागजी शेर।”

ईरान ने यह घोषणा की कि युद्धविराम के दौरान यह होर्मुज स्‍ट्रेट व्यापारिक जहाजों के लिए खुला रहेगा, जिससे पेरिस में मौजूद नेताओं को हैरानी हुई।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीड‍िया पर लिखा कि यह रास्ता पूरी तरह खुला है। ट्रंप ने भी 'थैंक यू' पोस्ट करके इसकी पुष्टि की, लेकिन साथ ही कहा कि ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी।

ट्रंप ने एक और पोस्ट में कहा, “ईरान, अमेरिका की मदद से, समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगें हटा रहा है या हटा चुका है।” हालांकि, तेहरान की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई।

अराघची ने इस रास्ते के खुलने को लेबनान-इजरायल के बीच हुए युद्धविराम से जोड़ा, जो गुरुवार से लागू हुआ, लेकिन ट्रंप ने कहा कि इसका इससे कोई संबंध नहीं है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी