Aapka Rajasthan

कर्नाटक में भाजपा का एसआईआर महासंपर्क अभियान, बीवाई विजयेंद्र ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक

बेंगलुरु, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने शनिवार को 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) महासंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। यह पूरे राज्य में चलाया जा रहा एक आउटरीच अभियान है, जिसका मकसद वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) में चल रहे सुधार के बारे में जागरूकता फैलाना है।
 

बेंगलुरु, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने शनिवार को 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) महासंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। यह पूरे राज्य में चलाया जा रहा एक आउटरीच अभियान है, जिसका मकसद वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) में चल रहे सुधार के बारे में जागरूकता फैलाना है।

विजयेंद्र ने इस अभियान के तहत हेब्बल विधानसभा क्षेत्र में लोगों के घरों का दौरा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं व निवासियों से एसआईआर प्रक्रिया के महत्व के बारे में बातचीत की।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 25 और 26 जुलाई को पूरे कर्नाटक में महासंपर्क अभियान चला रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतदाताओं को वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हो।

विजयेंद्र ने कहा, "हमने पार्टी के हर अहम कार्यकर्ता को 20 घरों में जाकर यह जांचने की जिम्मेदारी सौंपी है कि निवासियों को उनके एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना फॉर्म) मिले हैं या नहीं।"

इस आउटरीच कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

एसआईआर महाअभियान के संयोजक और पार्टी सेल के लिए भाजपा के राज्य समन्वयक एस. दत्तात्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे हर दिन कम से कम 10 घरों में जाएं और मतदाताओं के साथ समय बिताकर उन्हें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (प्रारूप मतदाता सूची) के प्रकाशन के बाद के अगले कदमों के बारे में समझाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले छह महीनों से अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया के बारे में ट्रेनिंग दे रही है। इसके अलावा, हमने एसआईआर से जुड़ी गतिविधियों की देखरेख के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक व्यक्ति को प्रभारी नियुक्त किया है।"

दत्तात्री ने बताया कि मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने और उन्हें बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को सौंपने की जरूरत है।

उन्होंने आगे कहा, "हमने फॉर्म भरने के तरीके के बारे में भी ट्रेनिंग दी है। इसके बावजूद, इस प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं के मन में अभी भी उलझन और आशंका है। हमारा मकसद हर घर तक पहुंचना और सही जानकारी देना है।"

उन्होंने कहा कि विधायक, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य, पूर्व विधायक, विधान परिषद के पूर्व सदस्य और अन्य मौजूदा व पूर्व जन-प्रतिनिधि पूरे राज्य में इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी