Aapka Rajasthan

बेंगलुरु: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के दौरान घटनास्थल से गुजरते दिखे दो पुलिसकर्मी, घटना सीसीटीवी में कैद

बेंगलुरु, 29 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु के जेपी नगर में एक हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े हुई हत्या के दौरान घटनास्थल पर दो पुलिसकर्मियों के दिखने और बिना दखल दिए मौके से चले जाने का कथित सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। विभाग की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
 

बेंगलुरु, 29 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु के जेपी नगर में एक हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े हुई हत्या के दौरान घटनास्थल पर दो पुलिसकर्मियों के दिखने और बिना दखल दिए मौके से चले जाने का कथित सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। विभाग की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक पुरुष कॉन्स्टेबल और एक महिला कॉन्स्टेबल मोटरसाइकिल पर वर्दी पहने हुए जे.पी. नगर के एक जंक्शन की ओर जाते दिख रहे हैं, जहां हथियारबंद हमलावरों का एक ग्रुप राजू उर्फ ​​हलमुर्का पर हमला किया जा रहा था।

दोनों पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल धीमी करते हैं और पीड़ित को बचाने की बिना कोई कोशिश किए वहां से चले जाते हैं। इस मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कहा गया कि पुलिसकर्मियों के व्यवहार की जांच की जा रही है और संभावित विभागीय कार्रवाई के लिए उनकी पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। साथ ही वीडियो की सच्चाई की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की ओर से हत्या की जांच तेज कर दी गई है। वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए तीन स्पेशल टीमें बनाई हैं। शुरुआती जांच अनुसार, बदले की भावना से वारदात को अंजाम दिया माना जा रहा है। घटनाओं का क्रम समझने के लिए पुलिस पुरानी गैंग राइवलरी और क्रिमिनल नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि हालांकि राजू का लंबा क्रिमिनल रिकॉर्ड था, लेकिन हाल के वर्षों में उसके खिलाफ कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस "स्टैंड कुट्टी" नाम के एक बदमाश के साथियों से संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं, जिसके इस मामले से जुड़े होने का शक है। राजू उर्फ ​​हलमुर्का के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और डकैती समेत कई मामले दर्ज थे और वह सुब्रमण्यपुरा डबल मर्डर केस में भी आरोपी था।

पुलिस को शक है कि यह हत्या लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के कारण पहले से सोची-समझी साजिश का नतीजा थी। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम