Aapka Rajasthan

'आप 100 प्रतिशत मेरे हो', पति मिलिंद के जन्मदिन पर अविका गोर ने लुटाया प्यार

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री अविका गोर फैंस के साथ अपने निजी जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को साझा करती रहतीं है। पिछले साल सितंबर में शादी के बाद से अविका और उनके पति मिलिंद चंदवानी का रिश्ता लगातार सुर्खियों में रहा है। इस बीच अविका ने खास अंदाज में अपने पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। फैंस उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे है।
 
अविका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे दोनों लॉन में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में मिलिंद हंसते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अविका क्यूट एक्सप्रेशन के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही है।

इस फोटो के साथ अविका ने कैप्शन में लिखा, ''मेरे पति को जन्मदिन की बधाई। आप मेरे लिए ह्यूमन डायरी और जिंदगी भर की अजीबोगरीब चीजों के लिए लाइसेंस की तरह हैं। आप पचास प्रतिशत प्यारे हैं, पचास प्रतिशत शक के घेरे में हैं… लेकिन सौ प्रतिशत मेरे हैं। मैं हर दिन आपसे और ज्यादा प्यार करती हूं।''

अविका के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है।

एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी सच में बहुत प्यारी है।'

दूसरे फैन ने लिखा, 'मिलिंद खुशकिस्मत हैं, जो आपको अपनी जिंदगी में पाए।'

अन्य यूजर्स ने भी पोस्ट पर कमेंट्स किए और लिखा- 'आप दोनों बेहद प्यारे लग रहे हो, हमेशा ऐसे ही हंसते रहते होंगे।'

बता दें कि अविका और मिलिंद ने जून 2025 में अपनी सगाई का ऐलान किया था और 30 सितंबर को कलर्स चैनल के रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर शादी की। हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह जैसे रस्मों को टीवी पर दिखाया गया। समारोह में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी शामिल हुए। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच खूब पसंद किए गए।

--आईएएनएस

पीके/एएस