Aapka Rajasthan

असम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 से अधिक अधिकारियों के तबादले

गुवाहाटी, 24 जून (आईएएनएस)। असम सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 से अधिक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और असम सिविल सेवा (एसीएस) अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल में कई जिला आयुक्त (डीसी) और वरिष्ठ नौकरशाह शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यक्षमता और सुशासन को मजबूत करना है।
 
कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वित्त, गृह एवं राजनीतिक, कृषि, सिंचाई, शिक्षा और बराक वैली विकास जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में नेतृत्व स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सैयदैन अब्बासी, जो लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और जल संसाधन विभाग के विशेष मुख्य सचिव हैं, उन्हें आवास एवं शहरी मामलों के विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। अब उन्हें सिंचाई विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ओम प्रकाश का तबादला कर उन्हें पर्यावरण एवं वन विभाग तथा कौशल, रोजगार और उद्यमिता विभाग में सरकार का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। वह पहले समग्र शिक्षा असम मिशन के प्रबंध निदेशक थे।

होजाई के जिला आयुक्त देबा प्रसाद मिश्रा को गृह एवं राजनीतिक विभाग में सचिव बनाया गया है। वहीं, चिरांग के जिला आयुक्त मधु सूदन नाथ को कृषि विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।

धुबरी के जिला आयुक्त मेघा निधि दहल को वित्त विभाग में सचिव और असम इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बरपेटा के जिला आयुक्त रोहन कुमार झा को बराक वैली विकास विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।

जिला स्तर पर भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कछार के जिला आयुक्त आयुष गर्ग को समग्र शिक्षा असम मिशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं, बोंगाईगांव के जिला आयुक्त दिबाकर नाथ को धुबरी का जिला आयुक्त नियुक्त किया गया है।

दक्षिण सलमारा-मनकाछार के जिला आयुक्त राहुल कुमार गुप्ता को कछार का जिला आयुक्त बनाया गया है। वहीं, उदलगुड़ी के जिला आयुक्त जय विकास को हैलाकांडी का जिला आयुक्त नियुक्त किया गया है।

माजुली की जिला आयुक्त सृष्टि सिंह को मोरीगांव भेजा गया है। परिक्षित थौदम को दक्षिण सलमारा-मनकाछार का जिला आयुक्त बनाया गया है, जबकि एसीएस अधिकारी संजय दत्त को होजाई का जिला आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, रतुल चंद्र पाठक को माजुली, नवद्वीप पाठक को बरपेटा, पुलक पतगिरि को उदालगुड़ी, कराबी सैकिया करण को बिश्वनाथ, लखिनंदन सहरिया को बोंगाईगांव और गोकुल चंद्र ब्रह्मा को चिरांग का जिला आयुक्त बनाया गया है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी