Aapka Rajasthan

काम और परिवार के बीच संतुलन पर अर्जुन बिजलानी बोले-'परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है'

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपने काम को लेकर काफी व्यस्त हैं लेकिन वह काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी अहमियत देते हैं। साथ ही, कोशिश करते हैं कि बिजी शेड्यूल के बीच अपनों के लिए समय निकाल सकें। आईएएनएस से उन्होंने अपने काम और परिवार के बीच तालमेल को लेकर बातचीत की।
 

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपने काम को लेकर काफी व्यस्त हैं लेकिन वह काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी अहमियत देते हैं। साथ ही, कोशिश करते हैं कि बिजी शेड्यूल के बीच अपनों के लिए समय निकाल सकें। आईएएनएस से उन्होंने अपने काम और परिवार के बीच तालमेल को लेकर बातचीत की।

अर्जुन बिजलानी ने आईएएनएस से बात करते हुए काम और परिवार के बीच तालमेल को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि हर पेशे में कुछ न कुछ समझौते करने पड़ते हैं। कई बार काम की वजह से जिंदगी के कुछ निजी और खास पल छूट जाते हैं लेकिन अर्जुन इसे अपने पेशे का हिस्सा मानते हैं। उनका कहना है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें वह काम करने का मौका मिल रहा है, जिसे वह दिल से पसंद करते हैं। ऐसे में उनके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि काम के साथ परिवार के लिए भी समय निकाला जाए।

आईएएनएस से अर्जुन बिजलानी ने कहा, ''मैं काम को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझता हूं लेकिन परिवार की जरूरतों और भावनाओं को भी नजरअंदाज नहीं करता। बात सिर्फ सही संतुलन बनाने की है।''

उन्होंने कहा, "यह संतुलन बनाना मेरे लिए एक तरह की लगातार चलने वाली कोशिश है। शूटिंग और दूसरे कामों के बीच जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं अपने परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करता हूं। मेरे लिए जरूरी नहीं कि त्योहार सिर्फ घर पर रहकर ही मनाया जाए बल्कि जहां मैं हूं, वहीं खुशियां बांटना भी मेरे लिए मायने रखता है।"

अर्जुन ने कहा, ''मेरे करियर में कई ऐसे मौके आए हैं, जब पेशेवर जिम्मेदारियों के कारण मैं परिवार के साथ महत्वपूर्ण मौकों पर उनके पास नहीं रह पाया। लगातार शूटिंग और काम की वजह से ऐसा होना मेरे लिए आसान नहीं रहा। हालांकि, वह अपने परिवार को लेकर काफी खुशकिस्मत महसूस करते हैं, क्योंकि उनके मुताबिक परिवार उनके काम की मजबूरियों को समझता है और हर समय उनका साथ देता है।

अर्जुन ने कहा, ''मेरे करियर में कभी-कभी ऐसे मौके आए हैं, जब पेशेवर जिम्मेदारियों के चलते मुझे कुछ महत्वपूर्ण मौकों पर भी परिवार से दूर रहना पड़ा। हालांकि, मैं इस बात को लेकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरा परिवार मेरे काम को समझता है और हमेशा मेरा साथ देता है। जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं उनके साथ अच्छा और सुकून भरा समय बिताना सुनिश्चित करता हूं।''

उन्होंने कहा, ''त्योहारों का असली मतलब प्यार, आभार और अपनों के साथ रहने की भावना है। इसलिए अगर मैं शूटिंग पर भी हूं, तो वहां मौजूद कलाकारों और पूरी टीम के साथ त्योहार की खुशियां बांटने की कोशिश करता हूं। हमने कई बार शूटिंग के दौरान ही त्योहार मनाए हैं। सेट पर कलाकारों और पूरी टीम के साथ त्योहार मनाना अपने आप में खास अनुभव होता है। सभी लोग मिठाइयां बांटते हैं, तैयार होते हैं और साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाते हैं। काम जिंदगी का बड़ा हिस्सा जरूर है, लेकिन परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है।''

अर्जुन बिजलानी जल्द ही 'चुंबक' में नजर आएंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।

--आईएएनएस

पीके/पीएम