Aapka Rajasthan

जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अली फजल उन एक्टर्स में से हैं जो अपने काम के साथ नए तरह के किरदारों और कहानियों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह अपने जन्मदिन पर भी काम करना पसंद करते हैं।
 

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अली फजल उन एक्टर्स में से हैं जो अपने काम के साथ नए तरह के किरदारों और कहानियों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह अपने जन्मदिन पर भी काम करना पसंद करते हैं।

इस बार अली अपना जन्मदिन दिल्ली में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के बीच मनाएंगे। उनका कहना है कि अपने खास दिन पर सेट पर मौजूद रहना और एक नई कहानी को पर्दे पर लाने की दिशा में काम करना उनके लिए खास अनुभव होता है।

बता दें कि अली 15 अक्टूबर को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

अपने जन्मदिन पर काम करने को लेकर अली फजल ने कहा, ''मैं खुश हूं कि अपना जन्मदिन उस काम को करते हुए मना रहा हूं, जिससे मुझे प्यार है। प्रोफेशनल तौर पर यह साल काफी अच्छा और रोमांचक रहा है। अब दिल्ली में अपने अगले प्रोजेक्ट के सेट पर होना इस दिन को और भी खास बना देता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे एक ऐसी सिचुएशनल कॉमेडी में काम करने का मौका मिल रहा है, जिसके जरिए मैं कुछ नया एक्सप्लोर कर सकता हूं। मुझे लगता है कि इसकी कहानी देश के लोगों से जुड़ पाएगी। मेरे लिए सेट पर रहकर एक नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर जन्मदिन मनाने का कोई और तरीका नहीं है।''

बता दें कि अली फजल ने अपनी अगली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू कर दी है। फिलहाल फिल्म के नाम, कहानी और बाकी कलाकारों से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। इस नए प्रोजेक्ट के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों के सामने अलग अंदाज में नजर आएंगे।

अली फजल हाल ही में ओटीटी एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज 3' में नजर आए थे। इसके अलावा, वह 'मिर्जापुर: द मूवी' का भी हिस्सा रहे।

--आईएएनएस

पीके/एएस