Aapka Rajasthan

एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस सदस्यों ने राष्ट्रहित में प्रदर्शन किया: खड़गे

बेंगलुरु, 24 फरवरी (आईएएनएस)। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन का बचाव करते उसे राष्ट्रहित में बताया।
 
एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस सदस्यों ने राष्ट्रहित में प्रदर्शन किया: खड़गे

बेंगलुरु, 24 फरवरी (आईएएनएस)। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन का बचाव करते उसे राष्ट्रहित में बताया।

उन्होंने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में युवा कांग्रेस सदस्यों की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक और अनुचित बताया।

बेंगलुरु में मीडिया को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि युवा कांग्रेस सदस्यों ने राष्ट्रहित में और बेरोजगारी तथा किसानों की स्थिति जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करने के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया था।

खड़गे ने कहा कि दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में एआईसीसी युवा कांग्रेस से जुड़े हमारे युवाओं को गिरफ्तार कर पुलिस और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मैं इसकी निंदा करता हूं। ये विरोध प्रदर्शन सोच-समझकर और राष्ट्रहित में किए गए थे, और इन्हें गंभीर अपराध नहीं माना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य बेरोजगारी और किसानों के साथ हो रहे कथित अन्याय की ओर ध्यान आकर्षित करना था। खड़गे ने केंद्र सरकार की अंतरराष्ट्रीय समझौतों की भी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों से किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

खड़गे ने कहा कि उन्होंने बेरोजगारी और किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सरकार के समझौतों ने हमारे किसानों पर बोझ डाल दिया है। ये नीतियां किसानों को नुकसान पहुंचाएंगी, और यह विरोध प्रदर्शन इन्हीं चिंताओं को उजागर करने के लिए किया गया था।

खड़गे ने युवा कांग्रेस सदस्यों की गिरफ्तारी और जमानत से इनकार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कदम लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कमजोर करते हैं।

इस दावे का जवाब देते हुए कि इस विरोध प्रदर्शन ने एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान भारत की छवि को धूमिल किया है, खड़गे ने कहा कि महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान विरोध प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) कहते हैं कि देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा क्योंकि यह विरोध प्रदर्शन एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान हुआ था। हालांकि, राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा नेताओं समेत वरिष्ठ नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन अब इसे दुष्प्रचार का निशाना बनाया जा रहा है।

खड़गे ने कहा कि युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन किसानों और बेरोजगार युवाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों को उजागर करने के लिए था और उन्होंने प्रदर्शनकारी सदस्यों के खिलाफ हुए अत्याचारों की निंदा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए खड़गे ने आरोप लगाया कि देश के बारे में सोचे बिना प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप की हर मांग मान रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि रूस से तेल आयात रोकना और अमेरिका की मांगों को स्वीकार करना जैसे फैसलों से देश और उसके किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

--आईएएनएस

एमएस/