Aapka Rajasthan

हिना खान ने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे सैनिकों से मुलाकात की, बोलीं-इसे याद रखूंगी

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री हिना खान हाल ही में कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे जवानों से मुलाकात की। मंगलवार को अभिनेत्री ने इस मुलाकात के अनुभव को याद करते हुए कहा कि वह इसे बहुत गर्व के साथ याद रखेंगी।
 

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री हिना खान हाल ही में कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे जवानों से मुलाकात की। मंगलवार को अभिनेत्री ने इस मुलाकात के अनुभव को याद करते हुए कहा कि वह इसे बहुत गर्व के साथ याद रखेंगी।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम परअपने विचार शेयर किए। उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा संचालित गुडविल स्कूलों, विशेष जरूरतों वाले बच्चों के स्कूलों और अस्पतालों का दौरा करने के बाद सेना के सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय और भारतीय सेना के निमंत्रण पर इन संस्थानों को करीब से देखने का अवसर उनके लिए सम्मान की बात रही।

हिना खान ने कहा कि कश्मीर में सेना द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार और स्थानीय समुदायों के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों को देखकर वह बेहद प्रभावित हुईं। उनके अनुसार, सेना केवल देश की सीमाओं की रक्षा ही नहीं कर रही, बल्कि लोगों के बेहतर भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे बहादुर सैनिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इन सैनिकों से बातचीत करना और उनकी सेवा तथा अनुभवों को सुनना गर्व का विषय रहा, जिसे वह हमेशा याद रखेंगी।

एक्ट्रेस हिना खान ने कहा, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों, शिक्षकों, डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कश्मीर के लोगों के कल्याण और समृद्धि के लिए उनका समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने विशेष रूप से उत्तरी कमान के अधिकारियों और जवानों की गर्मजोशी और आतिथ्य की प्रशंसा की।

अभिनेत्री ने कहा कि सेना के कार्यों का सबसे प्रभावशाली पहलू उनकी विनम्रता है। सेना बिना किसी प्रशंसा या पहचान की अपेक्षा के समाज के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसे प्रयासों को सामने लाया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग सेना के बारे में जान सकें और प्रेरित हो सकें।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में सेना के अनेक ऐसे अनसुने नायक हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। दौरे के अंत में उन्होंने कहा कि वह भारतीय सेना के प्रति और अधिक सम्मान, गर्व और कृतज्ञता की भावना के साथ लौट रही हैं।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी