Aapka Rajasthan

हरतालिका तीज के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिल्ली सीएम सहित कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
 

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा गया, "सभी माताओं व बहनों को अखंड सौभाग्य के प्रतीक पर्व हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! माता गौरी और भगवान शंकर की कृपा से सबके जीवन में अपार सुख, समृद्धि व आनंद हो, सबका मंगल हो, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों, यही कामना है।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हरितालिका तीज का पावन पर्व माता पार्वती की तपस्या, अटूट आस्था और भगवान शिव के प्रति अखंड समर्पण का दिव्य स्मरण है। यह पर्व हर परिवार के जीवन में प्रेम, विश्वास और सौभाग्य की भावना को और गहरा करता है तथा हमें धैर्य, श्रद्धा और संकल्प के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आपके घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो। आप सभी को हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अखंड सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना के पावन पर्व हरतालिका तीज की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां पार्वती और भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही मंगलकामना है।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "आप सभी को गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, "माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा से प्रत्येक परिवार में प्रेम, सौहार्द्र और खुशहाली बनी रहे।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सभी माता-बहनों को अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और खुशियों के पावन पर्व हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।"

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "श्रद्धा, प्रेम और अखंड सौभाग्य के पावन पर्व ‘हरतालिका तीज’ की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली बनी रहे। सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों और परिवारों में प्रेम व मंगल का संचार हो, यही प्रार्थना है।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "प्रकृति, आस्था व सौभाग्य से जुड़े पावन पर्व हरितालिका तीज की समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।"

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने सोशल मीडिया पर लिखा, "समस्त माताओं एवं बहनों को अखंड सौभाग्य एवं लोक आस्था के पावन पर्व हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस