Aapka Rajasthan

हरभजन सिंह को मिली राज्यसभा सीट छोड़ने की सलाह, पूर्व स्पिनर ने कहा- सही समय आने पर हर बात का जवाब दिया जाएगा

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ बोलना भारी पड़ रहा है। हरभजन को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हरभजन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक आलोचक को करारा जवाब दिया है।
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा, "हरभजन सिंह, आप जिस नेता को दिन-रात गालियां देते रहते हैं, उसने आपको जो राज्यसभा सीट दी थी, उससे आप इस्तीफा क्यों नहीं दे देते?"

यूजर ने हरभजन के लिए 'गद्दार' शब्द का भी इस्तेमाल किया है।

हरभजन सिंह ने एक्स पर अपने खिलाफ की इस पोस्ट को साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "जब सही समय आएगा, तो आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा। मैंने आपके किसी भी नेता का अपमान नहीं किया है। मैं अपनी जबान क्यों खराब करूं? जो लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं, वे पहले अपने ही लोगों से पूछें कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बिकी थी। अगर वे आपको नहीं बताते, तो मैं आपको बताऊंगा कि किसे कितनी रिश्वत मिली और किसकी तरफ से मिली। और कैसे किसी को पंजाब को लूटने और 'लाला' तक माल पहुंचाने के लिए मंत्री या चौकीदार बनाया गया। पंजाब को लूटा और नोच-खसोट लिया गया है।"

हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से राज्यसभा भेजा था। पिछले दिनों राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप के 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद से सभी 7 सांसदों को आप कार्यकर्त्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। हरभजन के पंजाब के जालंधर स्थित घर पर आप कार्यकर्त्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। पंजाब सरकार ने हरभजन की सुरक्षा भी वापस ले ली थी। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आप की सरकार है।

--आईएएनएस

पीएके