Aapka Rajasthan

'हर रीटेक में शरीर जवाब देने लगा था', रोहन गंडोत्रा ने 'नशा' की शूटिंग का बताया किस्सा

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में कई बार दर्शकों को जो कुछ स्क्रीन पर दिखाई देता है, उसके पीछे कलाकारों की कड़ी मेहनत होती है। खासतौर पर जब कहानी भावनाओं से भरी हो, तो अभिनेता को न सिर्फ अभिनय करना होता है, बल्कि उस दर्द को खुद महसूस भी करना पड़ता है। इसी तरह का अनुभव अभिनेता रोहन गंडोत्रा ने साझा किया है। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट 'नशा' की शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की।
 
रोहन गंडोत्रा इस प्रोजेक्ट में सनी लियोनी के साथ नजर आएंगे, जिसे विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है। यह कहानी एक ऐसे लव ट्रायंगल पर आधारित है, जिसमें प्यार, धोखा, दिल टूटने और भावनात्मक संघर्ष को दिखाया गया है। इस कहानी में रिश्तों का एक ऐसा पहलू सामने आता है, जहां प्यार धीरे-धीरे एक अंधेरे मोड़ पर पहुंच जाता है और किरदारों के बीच तनाव बढ़ता जाता है।

अपने अनुभव को साझा करते हुए रोहन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का एक खास सीन उनके लिए अब तक के सबसे कठिन अनुभवों में से एक रहा। उन्होंने कहा, ''यह सीन शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से बेहद थका देने वाला था। कई बार ऐसा लगा कि मेरा शरीर जवाब दे रहा है, लेकिन एक अभिनेता होने के नाते मुझे अपने किरदार की भावनाओं के साथ ईमानदार रहना था। उस पल में मुझे खुद को पूरी तरह उस स्थिति में ढालना पड़ा, ताकि सीन असली लगे।''

रोहन ने आगे कहा, ''मेरा मकसद सिर्फ अभिनय करना नहीं था, बल्कि दर्शकों तक उस दर्द को पहुंचाना था, जिसे उनका किरदार महसूस कर रहा है। मैं चाहता था कि दर्शक सिर्फ उस दर्द को देखें नहीं, बल्कि उसे महसूस भी करें। इसके लिए मैंने अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर काम किया और हर सीन में अपनी पूरी मेहनत लगा दी।''

जिस सीन की बात हो रही है, उसमें रोहन को लगातार स्मोकिंग करनी थी और साथ ही खुद को टूटा हुआ भी दिखाना था। इस सीन को सही तरीके से करने के लिए कई रीटेक लेने पड़े। हर टेक में स्मोकिंग करने से उनकी हेल्थ पर भी असर पड़ा।

उन्होंने बताया कि हर टेक में स्मोकिंग करने की वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ने लगा था। इससे शूटिंग और ज्यादा थकाने वाली हो गई थी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और सीन को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत करते रहे।

--आईएएनएस

पीके/एएस