Aapka Rajasthan

हामिद अंसारी के बयान का मुस्लिम शब्बान ने किया बचाव

हैदराबाद, 20 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई टिप्पणियों का तहरीक मुस्लिम शब्बान ने समर्थन किया है। तहरीक मुस्लिम शब्बान के अध्यक्ष मौलाना मुश्ताक मलिक ने कहा कि हामिद अंसारी ने देश की मौजूदा तस्वीर पेश की है और उनका बयान बिल्कुल सही है।
 

हैदराबाद, 20 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई टिप्पणियों का तहरीक मुस्लिम शब्बान ने समर्थन किया है। तहरीक मुस्लिम शब्बान के अध्यक्ष मौलाना मुश्ताक मलिक ने कहा कि हामिद अंसारी ने देश की मौजूदा तस्वीर पेश की है और उनका बयान बिल्कुल सही है।

मुश्ताक मलिक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "उन्होंने हिंदू ताकतों को लेकर जो बयान दिया, वह कोई गलत बयान नहीं है और न ही कोई तमाशा बनाने वाला बयान है। हिंदू ताकतें जिस तरह की हरकतें कर रही हैं, एक आईपीएस अफसर को सलाम और जजाकल्लाह कहने पर ट्रांसफर किया जा रहा है। टोपी पहनकर या दाढ़ी रखकर ट्रेनों में सफर करना मुश्किल हो गया है और ट्रेन में बैठकर कुरान पढ़ना भी मुश्किल हो गया है।"

उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों के साथ हो रहे व्यवहार पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा, "हिंदू ताकतों के ये तमाशे सरकार को नजर नहीं आ रहे हैं। हामिद अंसारी ने जो कहा है, उसने मुल्क की तस्वीर को पेश किया है। वो बड़े पद पर रहे हैं और ब्यूरोक्रेट भी रहे हैं, ऐसे में जानते हैं कि पूरी दुनिया में देश की तस्वीर कैसे उभर कर आ रही है।"

मुश्ताक मलिक ने आगे कहा, "वो हिंदुस्तान विविधता को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर था, लेकिन अब वह नफरत की वजह से पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा है। ऐसे में हामिद अंसारी ने जो बात कही है, वह बिल्कुल सही है। मुसलमान इस वक्त मुल्क में सबसे ज्यादा टारगेट पर है। जो भी मुसलमानों को सता रहा है या फिर लिंचिंग कर रहा है, उस पर कोई बात नहीं कर रहा है। पूर्व उपराष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में यह बात कही है, जो बिल्कुल सही है।"

बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने हाल ही में देश में बढ़ती सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर चिंता जताई थी, जिसके बाद सियासी बहस तेज हो गई थी। भाजपा ने उनके बयान पर आपत्ति जताई थी तो वहीं कई मुस्लिम संगठनों ने उनके बयान का समर्थन किया है।

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी