Aapka Rajasthan

'हमेशा लगा कि वह एक स्पेशल खिलाड़ी हैं', फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने पर सचिन ने दी ज्वेरेव को बधाई

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। जर्मनी के स्टार खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रविवार को फ्रेंच ओपन 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया। मेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में ज्वेरेव ने इटली के फ्लेवियो कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 (5), 6-1 से हराया और अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीता। फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने ज्वेरेव को बधाई दी है।
 
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कभी-कभी टेनिस आपको वह लौटाने में बहुत लंबा समय लेता है, जिसके लिए खिलाड़ी मेहनत कर रहा होता है। रोलैंड-गैरोस (फ्रेंच ओपन) में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीतते देखना अच्छा लगा। हमेशा लगा कि वह एक खास खिलाड़ी हैं। जिस तरह का मुकाबला देखने को मिला, उसका श्रेय फ्लोवियो कोबोली को भी जाता है। दोनों खिलाड़ियों ने खेल को अपना सब कुछ दिया।"

ज्वेरेव और कोबोली के बीच खेला गया फ्रेंच ओपन 2026 का खिताबी मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। 4 घंटे 20 मिनट तक मुकाबले में ज्वेरेव आखिरकार बाजी मारने में सफल रहे। ज्वेरेव ने मैच की शुरुआत दमदार अंदाज में की और पहले सेट को आसानी से 6-1 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे सेट में कोबोली ने जबरदस्त वापसी की और ज्वेरेव को कड़ी टक्कर देते हुए सेट को 6-4 से जीता।

तीसरा सेट ज्वेरेव के नाम रहा, लेकिन चौथे सेट में जर्मनी का स्टार खिलाड़ी दबाव में नजर आया। कोबोली ने चौथे सेट में बेहतरीन खेल दिखाया और इसी टाई-ब्रेकर तक ले गए और सेट को अपने नाम कर लिया। हालांकि, निर्णायक सेट में ज्वेरेव कोबोली पर पूरी तरह से हावी नजर आए और उन्होंने 6-1 से सेट और मैच दोनों को अपने नाम कर लिया। ज्वेरेव के लिए लंबे समय से जारी पहले ग्रैंड स्लैम का इंतजार भी खत्म हो गया।

साल 2020 में यूएस ओपन, 2024 में फ्रेंच ओपन और 2025 में ज्वेरेव को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले, ज्वेरेव 2 एटीपी फाइनल्स खिताब, 7 मास्टर्स 1000 खिताब और एक ओलंपिक गोल्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। वह हेनर हेनकेल के बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले जर्मन खिलाड़ी बने हैं। हेनर ने साल 1937 में इस खिताब पर कब्जा जमाया था।

--आईएएनएस

एसएम/एएस