Aapka Rajasthan

गुवाहाटी में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

गुवाहाटी, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुवाहाटी शहर में अगले तीन से चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में 24 घंटे के अंदर 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान भी आने की संभावना है।
 
मौसम के इस पैटर्न से शहर में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है और यातायात धीमा पड़ सकता है। इसके अलावा पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और आपातकालीन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

एएसडीएमए ने गुवाहाटी के सभी लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जरूरी सावधानियां बरतें। रोजाना काम पर जाने वाले लोगों और लंबी यात्रा करने वालों से अनुरोध है कि वे अपनी दिनचर्या को मौसम के हिसाब से प्लान करें। भारी बारिश के दौरान बिना जरूरत के घर से बाहर निकलने से बचें। खासकर निचले इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोग बाढ़ या जमीन खिसकने के किसी भी संकेत पर तुरंत सतर्क हो जाएं और सुरक्षित जगह पर चले जाएं।

एएसडीएमए ने बताया कि मौसम की नवीनतम जानकारी उसके आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर नियमित रूप से अपडेट की जाएगी। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही मौसम की जानकारी लें और स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई सलाह का पालन करें।

यह अलर्ट ऐसे समय में आया है, जब असम में बारिश का मौसम शुरू हो रहा है। आईएमडी और एएसडीएमए दोनों ही विभाग मिलकर स्थिति को नियंत्रित रखने का प्रयास कर रहे हैं। अगर बारिश का यह दौर जारी रहा तो शहर की ड्रेनेज सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, इसलिए सभी नागरिकों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

--आईएएनएस

एएस/