Aapka Rajasthan

गुजरात की जनता पर की टिप्पणी तो मल्लिकार्जुन खड़गे पर बरसीं शाइना एनसी

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने महिला आरक्षण बिल, महाराष्ट्र में बारामती में उपचुनाव और मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे को गुजरात की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सबसे पहले, उन्हें यह समझना चाहिए कि गुजराती लोग अशिक्षित नहीं हैं, बल्कि उनके नवाबजादे (राहुल गांधी) हैं।
 
शाइना एनसी ने कहा, "जब खड़गे इस तरह की टिप्पणियां करते हैं, तो जनता को पता चलता है कि वे किस तरह विभाजनकारी राजनीति में लिप्त हैं और दूसरों को निशाना बनाते हैं, हालांकि इस देश के सबसे सक्षम नेता गुजरात से ही आते हैं।"

महिला आरक्षण विधेयक पर शाइना एनसी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति दृढ़ संकल्प दिखाया है और 2023 में एक मामूली सी चुनौती के बाद यह कानून 2029 के परिसीमन के बाद ही लागू होगा। मुझे लगता है कि सभी दलों को आगे आकर यह दिखाना चाहिए कि यह केवल एक प्रतीकात्मक कदम नहीं है। यह एक ऐसी चीज है, जिसकी आवश्यकता है और दशकों से वे महिलाओं को केवल नाममात्र के लिए नामांकित करते आ रहे हैं।"

शिवसेना नेता ने कहा, "चाहे अखिलेश यादव हों या कांग्रेस पार्टी, मैं उनसे विनम्रतापूर्वक निवेदन करती हूं कि वे समझें कि इस देश के 50 फीसदी मतदाता महिलाएं हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए, जब 1990 के दशक में पंचायती राज लागू किया गया था, तब 14 लाख महिलाओं को अवसर दिया गया था। चाहे संसद हो या विधानसभा, हमें 14 और 10 फीसदी प्रतिनिधित्व से आगे बढ़कर 33 फीसदी आरक्षण की आवश्यकता है। इसके साथ ही, पुरुष प्रधान मानसिकता को बदलने की भी आवश्यकता है।"

अजित पवार के निधन के बारामती में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतारने पर शाइना एनसी ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी कितनी स्वार्थी है, यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार स्वाभाविक रूप से उम्मीदवार थीं और निर्विरोध चुनाव जीतने की उम्मीद थी, हालांकि महाराष्ट्र में गठबंधन का रवैया पूरी तरह से पलटा हुआ है, कांग्रेस कुछ कहती है, शरद पवार और उद्धव ठाकरे कुछ और कहते हैं। सत्ता के लिए ये लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, लेकिन सुनेत्रा पवार स्पष्ट बहुमत से जीतेंगी और कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब देंगी।"

शाइना एनसी ने कहा, "अशोक खरात एक जालसाज है, जिसने कई वित्तीय गड़बड़ियां की हैं। इसी वजह से ईडी जांच कर रही है और एसआईटी आपराधिक पहलुओं की जांच कर रही है। यह सब सार्वजनिक रूप से सामने आएगा।"

--आईएएनएस

ओपी/वीसी