Aapka Rajasthan

अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा रही है। 30-31 अक्टूबर को होने वाली राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान पार्टी अपना व्यापक चुनावी अभियान शुरू कर सकती है।
 

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा रही है। 30-31 अक्टूबर को होने वाली राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान पार्टी अपना व्यापक चुनावी अभियान शुरू कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस दो दिवसीय बैठक में पूरे समय मौजूद रहेंगे। विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों के लिहाज से यह एक बड़ा घटनाक्रम है। इससे पहले खबर थी कि अमित शाह बैठक में केवल एक दिन शामिल होंगे। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब गृह मंत्री के इस उच्चस्तरीय बैठक के दोनों दिन मौजूद रहने की उम्मीद है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी एक दिन के लिए इस बैठक में शामिल होंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह का दो दिन तक बैठक मौजूद रहना यह दिखाता है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को कितनी अहमियत दे रही है। राजनीतिक रूप से पार्टी के लिए यूपी बहुत महत्वपूर्ण है।

राज्य कार्यकारिणी की इस बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और चुनावों से पहले प्रचार की योजना पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है। चुनावी मुकाबले की तैयारी के तहत भाजपा नेतृत्व पार्टी संगठन को मजबूत करने और राज्य के नेताओं तथा जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर विचार-विमर्श कर सकती है।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब सत्ताधारी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर रही है।

बता दें कि राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। एक ओर भाजपा अपनी रणनीति बनाने के लिए कार्यक्रम कर रही है। वहीं, दूसरी ओर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी चुनाव के लिए पूरा जोर लगाती हुई दिख रही है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम