Aapka Rajasthan

ग्रेटर नोएडा में ‘इलेक्ट्रॉनिक इंडिया-प्रोडक्ट्रॉनिका इंडिया’, वैश्विक कंपनियों का जमावड़ा

ग्रेटर नोएडा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित 'इलेक्ट्रॉनिक इंडिया एंड प्रोडक्ट्रॉनिका इंडिया' में देश-विदेश की नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इस आयोजन के जरिए यह कंपनियां अब भारत में भी अपने पैर पसार रही है।
 
ग्रेटर नोएडा में ‘इलेक्ट्रॉनिक इंडिया-प्रोडक्ट्रॉनिका इंडिया’, वैश्विक कंपनियों का जमावड़ा

ग्रेटर नोएडा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित 'इलेक्ट्रॉनिक इंडिया एंड प्रोडक्ट्रॉनिका इंडिया' में देश-विदेश की नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इस आयोजन के जरिए यह कंपनियां अब भारत में भी अपने पैर पसार रही है।

विश्व स्तर पर धूम मचाने के बाद यह कंपनियां अब मेक इन इंडिया की तर्ज पर भारत में ही प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है। ऐसी ही एक कंपनी अमेरिका की अग्रणी इंटरकनेक्ट उत्पाद निर्माता कंपनी एम्फेनॉल कॉर्पोरेशन आज वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिए जानी जाती है।

यह कंपनी उच्च-प्रदर्शन इंटरकनेक्ट प्रोडक्ट्स के निर्माण में दुनिया की नंबर-1 कंपनी के रूप में व्यापक पहचान रखती है। कंपनी का मुख्यालय वेलिंगफोर्ड कनेक्टिकट, यूनाइटेड स्टेट में स्थित है। एमफिनॉल विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक और फाइबर-ऑप्टिक कनेक्टर्स, केबल असेंबली, सेंसर और एंटीना का डिजाइन और निर्माण करती है, जो आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

कंपनी की तकनीकें कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उपयोग की जाती हैं, जिनमें ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, टेलीकॉम और 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और हाई-स्पीड कंप्यूटिंग, साथ ही एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में तेजी से बढ़ती डिजिटल जरूरतों के बीच एमफिनॉल की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। एमफिनॉल का संचालन 40 से अधिक देशों में फैला हुआ है और इसके पास 1 लाख से अधिक कर्मचारियों की वैश्विक कार्यबल है। यह व्यापक नेटवर्क कंपनी को विभिन्न बाजारों की जरूरतों के अनुसार समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाता है।

आज के डिजिटल युग में जहां तेज डेटा ट्रांसमिशन, विश्वसनीय पावर डिलीवरी और मजबूत कनेक्टिविटी की मांग लगातार बढ़ रही है, वहां एमफिनॉल के उत्पाद अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कंपनी के उत्पाद दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों द्वारा उपयोग किए जाते हैं, जो जटिल और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी भरोसेमंद प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में 5जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और डेटा सेंटर के विस्तार के साथ इंटरकनेक्ट तकनीकों की मांग तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में एमफिनॉल जैसी कंपनियां वैश्विक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने में केंद्रीय भूमिका निभाती रहेंगी।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएसएच