जीपीएसएसबी भर्ती अलर्ट: एएई के 200 पदों परवैकेंसी, 2 मई तक आवेदन का अवसर
गांधीनगर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर (एएई-इलेक्ट्रिकल) के कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 मई निर्धारित की गई है।
ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय लास्ट डेट या उससे पहले तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 2 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित भर्ती परीक्षा (सीबीआरटी) या ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 40,800 रुपए प्रतिमाह होगी।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपए तय किया गया है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग/पूर्व सैनिक और महिला अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले जीपीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जुड़े सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइड में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस (यदि लागू हो) का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/वीसी
