जीपीएससी भर्ती अलर्ट: अकाउंट्स ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती, 21 अप्रैल तक करें आवेदन
गांधीनगर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने अकाउंट्स ऑफिसर (क्लास-2) के कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री (बीकॉम)/चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंट्स (आईसीडब्ल्यूए)/कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) या कंपनी सेक्रेटरी में होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल का होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 21 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिमिनरी परीक्षा, मेंस लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और फाइनल मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं, प्रारंभिक परीक्षा (पेपर- 1) 7 जून, प्रारंभिक परीक्षा (पेपर -2) 28 जून और मेंस परीक्षा 13 से 16 दिसंबर के बीच आयोजित होने की संभावना है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/अन्य श्रेणी के लिए 100 रुपए है। वहीं, एससी/एसटी/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी व गुजरात के पूर्व सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में जना आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी
