Aapka Rajasthan

गोरखपुर में हेरिटेज कॉरिडोर का बदला स्वरूप, स्थानीय लोगों ने की योगी सरकार के कामों की सराहना

लखनऊ, 27 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के हेरिटेज कॉरिडोर को केसरिया रंग से एक नया रूप दिया जा रहा है। इलाके के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत यहां की दुकानों, घरों, मंदिरों और मस्जिदों को एक जैसी डिजाइन में रंगा जा रहा है, जिसमें केसरिया दीवारें, सफेद बॉर्डर और काले रंग के दरवाजे व खिड़कियों के फ्रेम शामिल हैं।
 

लखनऊ, 27 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के हेरिटेज कॉरिडोर को केसरिया रंग से एक नया रूप दिया जा रहा है। इलाके के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत यहां की दुकानों, घरों, मंदिरों और मस्जिदों को एक जैसी डिजाइन में रंगा जा रहा है, जिसमें केसरिया दीवारें, सफेद बॉर्डर और काले रंग के दरवाजे व खिड़कियों के फ्रेम शामिल हैं।

स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने इस बदलाव का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे बाजार की सुंदरता बढ़ी है और पार्किंग की बेहतर सुविधा भी मिली है। इस दौरान मौलाना समसुद्दीन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि जब से प्रदेश में योगी जी महाराज का शासन हुआ है, तब से गोरखपुर में बहुत आसानी हुई है, बहुत तब्दीलियां आई हैं, शहर बहुत खूबसूरत हो गया है। जहां पहले रोड बहुत तंग रहती थी, अब चौड़ी हो गई है। आने-जाने में लोगों को जो परेशानी होती थी, अब थोड़ी-सी आसानी हो गई है।

उन्होंने कहा कि उसकी वजह यह है कि महाराज जी की कृपा है कि उन्होंने अपने शासन में गोरखपुर को बहुत कुछ संवारा-सजाया है और आगे भी अगर उनका शासन रहेगा, तो गोरखपुर इससे और बेहतर होगा। मंदिर-मस्जिद सभी एक रंग में रंग गए हैं, इसको लेकर उन्होंने कहा कि हमें कोई ऐतराज नहीं है।

एक अन्य व्यक्ति मुस्ताक खान ने बताया कि यह सौंदर्यीकरण बहुत अच्छा नजर आ रहा है। बहुत अच्छा कलर है और यह बहुत अच्छा लग रहा है। इससे किसी को कोई एतराज नहीं है। पहले लोग इसका इनकार कर रहे थे, क्योंकि वे समझ नहीं पा रहे थे कि यह कैसा रंग हो रहा है। इसलिए वे तरह-तरह की बातें कर रहे थे, हालांकि जब इमारतों में इस रंग की पुताई हुई, उसके बाद सभी को यह रंग अब बहुत अच्छा लग रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए किसी से कोई पैसा नहीं लिया गया है। यह सरकार की ओर से कराया जा रहा है। पहले के मुकाबले अब रोड भी चौड़ी हुई है। फुटपाथ भी चौड़ा हुआ है। सरकार ने शहर के लिए बहुत अच्छा काम किया है। पहले से कई चीजें बेहतर हुई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो काम किया है, वह सराहनीय है। किसी तरफ कोई शिकायत नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोरखपुर का सौंदर्यीकरण जयपुर की तर्ज पर किया जा रहा है, जो कि देखने में बहुत अच्छा लग रहा है। शहर में पहले के मुकाबले काफी विकास और बदलाव हुए हैं।

--आईएएनएस

डीके/वीसी