Aapka Rajasthan

गोल्फ: जोबर्ग ओपन में प्रणवी ने कट बनाया, दीक्षा और त्वेसा चूकीं

जोहान्सबर्ग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे जोबर्ग लेडीज ओपन में भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वीकेंड राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया। वह इस टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो कट पार करने में सफल रहीं।
 
गोल्फ: जोबर्ग ओपन में प्रणवी ने कट बनाया, दीक्षा और त्वेसा चूकीं

जोहान्सबर्ग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे जोबर्ग लेडीज ओपन में भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वीकेंड राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया। वह इस टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो कट पार करने में सफल रहीं।

प्रणवी ने पहले राउंड में शानदार खेल दिखाया और 3-अंडर 70 का स्कोर बनाया। इस प्रदर्शन की बदौलत उनकी स्थिति मजबूत हो गई थी। हालांकि, दूसरे राउंड में उनका खेल थोड़ा कमजोर रहा और उन्होंने 1-ओवर 74 का स्कोर किया। इसके बावजूद वह कटलाइन पर पहुंचने में सफल रहीं और संयुक्त रूप से 52वें स्थान पर बनी हुई हैं।

उनका दूसरा राउंड उतार-चढ़ाव भरा रहा। शुरुआत में उन्होंने अच्छा खेल दिखाया और पहले नौ होल्स में 1-अंडर स्कोर किया। हालांकि, बाद के होल्स में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब वह चार बोगी के मुकाबले वे सिर्फ दो बर्डी ही बना पाईं। आखिरी होल पर बोगी करने से उनकी स्थिति थोड़ी खतरे में आ गई थी, लेकिन अंत में वह बहुत कम अंतर से कट पार करने में सफल रहीं।

बाकी भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा। त्वेसा मलिक और दीक्षा डागर दोनों ही सिर्फ एक शॉट से कट से चूक गईं। त्वेसा ने 72 और दीक्षा ने 73 का स्कोर किया। वहीं अवनी प्रशांत (75-74) और हिताशी बख्शी (77-74) काफी पीछे रह गईं और कट पार नहीं कर सकीं। टूर्नामेंट में लीडरबोर्ड की बात करें तो फ्रांस की कीसेलीन हर्बिन और अमेरिका की ब्रायना नवारोसा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 11-अंडर पार है। हर्बिन ने दूसरे राउंड में शानदार 6-अंडर 67 का स्कोर किया और शुरुआत के सात होल्स में ही पांच बर्डी बनाकर बढ़त हासिल कर ली।

तीसरे स्थान पर फ्रांस की कैमिला शेवेलियर हैं, जिन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 7-अंडर 66 का स्कोर किया। उनका यह राउंड बिना किसी बोगी के रहा, जो अब तक टूर्नामेंट के सबसे अच्छे प्रदर्शनों में गिना जा रहा है। इस बीच, मौसम ने भी टूर्नामेंट को प्रभावित किया। अंधेरा होने के कारण खेल को बीच में रोकना पड़ा, जिससे कई खिलाड़ियों को अपना राउंड अगले दिन पूरा करना पड़ा।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी