Aapka Rajasthan

गोवा में समीरा रेड्डी के बगीचे से अर्चना पूरन सिंह ने तोड़े काजू, पति और बेटों संग लिया अनोखे फल का मजा

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री समीरा रेड्डी मुंबई की चकाचौंध से दूर गोवा में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अपने परिवार के साथ समीरा रेड्डी के घर घूमने पहुंचीं। इस दौरान अर्चना ने पहली बार काजू के फल का स्वाद चखा।
 
अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अर्चना अपने परिवार के साथ पहली बार काजू का फल चख रही हैं। शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्चना पूरन सिंह पूरे परिवार के साथ समीरा के बगीचे में काजू का फल तोड़ती हैं जबकि समीरा उन्हें इस मज़ेदार अनुभव के बारे में बताती हैं।

वहीं, अर्चना कहती हैं कि ये फल उनकी जिंदगी की खास यादों में एक है। अर्चना के पति परमीत सेठी और उनके बेटे आर्यमन सेठी और आयुष्मान सेठी भी इस पल का एक साथ आनंद लेते हुए दिखाई दिए।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए, समीरा ने लिखा, "हमारे घर पर अर्चना पूरन सिंह ने पहली बार काजू के फल का स्वाद चखा।"

बता दें कि अभिनेत्री समीरा रेड्डी कोविड-19 महामारी के दौरान मुंबई से गोवा शिफ्ट हो गई थीं, ताकि वे शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर एक शांत जीवन जी सकें। समीरा रेड्डी गोवा में अपने परिवार के साथ एक शांत और प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली जी रही हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए गोवा में बिताए पलों को शेयर करती हैं। हालांकि, अभिनेत्री अपने काम के सिलसिले में मुंबई आती-जाती रही हैं।

अभिनेत्री हाल ही में फिल्म आखिरी सवाल में नजर आई थी, जो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए समीरा ने 'प्रोफेसर पल्लवी मेनन' का किरदार निभाया है, जो एक वामपंथी विचारक हैं।

इस राजनीतिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है और इसमें समीरा रेड्डी ने एक महत्वपूर्ण नेगेटिव भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती और अमित साध भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम