गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई
नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। सभी नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह कपड़ा उद्योग को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पहल कर रहे हैं, जो भारतीय विरासत से निकटता से जुड़ा है और आत्मनिर्भरता के हमारे दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने और बुनकरों व कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आप सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ईश्वर से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे जमीन से जुड़ कर बड़ी कर्मठता से देश और समाज के विकास के लिए काम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे।"
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिवस की असीम शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।"
वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वस्त्र एवं हस्तकरघा क्षेत्र के विकास और हमारे बुनकरों एवं कारीगरों के सशक्तीकरण के लिए आपके निरंतर प्रयास सराहनीय हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"
बता दें कि गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से सांसद हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार में केंद्रीय कपड़ा मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने जून 2024 में इस पद का कार्यभार संभाला था।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
