Aapka Rajasthan

'गिन्नी वेड्स सनी-2' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और कॉमेडी का दिखा तड़का

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी-2' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा का मिश्रण है, जिसके ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
 
'गिन्नी वेड्स सनी-2' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और कॉमेडी का दिखा तड़का

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी-2' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा का मिश्रण है, जिसके ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

2 मिनट 36 सेकंड के ट्रेलर में अविनाश पहलवान के रोल में नजर आ रहे हैं, तो मेधा मॉडर्न लड़की की भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अविनाश के पहलवानी और दुकान के काम के कारण रिश्तों में अड़चनें आती हैं। मेधा शंकर काफी मॉडर्न हैं और कॉल सेंटर में काम करती हैं, जिसके कारण उसे सही रिश्ता नहीं मिल पाता।

इसमें दोनों के माता-पिता एक योजना बनाते हैं। वे अपने बच्चों की सच्चाई बताए बिना शादी तय कर देते हैं। शादी से पहले अविनाश और मेधा एक-दूसरे से झूठ बोलते हैं, जहां मेधा सीधी-सादी लड़की का लुक अपनाती है, जबकि अविनाश बताता है कि उनका एक स्टार्टअप है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दोनों को एक-दूसरे की सच्चाई पता चल जाती है।

ट्रेलर में अविनाश पहलवानी के अंदाज में ताकतवर और मजाकिया दिख रहे हैं, तो वहीं मेधा शंकर का मॉडर्न स्टाइल और कॉन्फिडेंस स्क्रीन पर खूब छा रहा है। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों की नोक-झोंक और भावनाओं को भी अच्छे से दिखाती है।

रोमांटिक-कॉमेडी सीक्वल 'गिन्नी वेड्स सनी 2' जी स्टूडियोज की फिल्म है। इसके निर्माता विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल हैं। इसमें प्रशांत झा ने लेखन और निर्देशन किया है। फिल्म में मेधा और अविनाश के अलावा, लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, और अन्य कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह फिल्म साल 2020 में आई विक्रांत मैसी और यामी गौतम की 'गिन्नी वेड्स सनी' का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन पुनीत खन्ना ने किया था। यह फिल्म दिल्ली के बैकग्राउंड पर आधारित थी, जिसमें एक सुलझी हुई लड़की (गिन्नी) और एक बेताब प्रेमी (सनी) की कहानी को दिखाया गया था।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम