Aapka Rajasthan

गाजियाबाद में खौफनाक वारदात: बहू को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद में मंगलवार को एक खौफनाक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति, ससुर और सास ने मिलकर बहू की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी।
 

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद में मंगलवार को एक खौफनाक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति, ससुर और सास ने मिलकर बहू की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी।

यह घटना गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव का है, जहां पति, ससुर और सास ने मिलकर बहू की बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल, इन लोगों के बीच छोटी-छोटी बातों और खाना बनाने को लेकर रोजाना झगड़े होते थे। तंग आकर तीनों ने मिलकर बहू के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए और मारपीट कर जान से मार दिया।

अलीगढ़ जिले के जलालपुर गांव (थाना पिसावा) के रहने वाले राहुल राठी ने मधुबन बापूधाम थाने में पहुंचकर लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन रेनू की हत्या उसके पति अरुण कुमार (उम्र 38 वर्ष), ससुर विनोद कुमार (उम्र 58 वर्ष) और सास रोहताशी (उम्र करीब 55 वर्ष) ने मिलकर की है। तीनों ने लोहे की रॉड से मारपीट कर जान से मार दिया।

तहरीर के आधार पर थाने में मुकदमा संख्या 312/26, धारा 85/103(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने चेकिंग के दौरान बुनकर मार्ट पुलिस चौकी मधुबन बापूधाम क्षेत्र के पास सड़क से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में एक स्वर में बताया कि रेनू रोजाना छोटी-छोटी बातों और खाना बनाने को लेकर विवाद करती रहती थी। घर में रोज कलह होता था। तंग और परेशान होकर तीनों ने मिलकर उसके सिर पर लोहे की रॉड मारी और मारपीट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। तीनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी