Aapka Rajasthan

गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, हजारों किलो मादक पदार्थ बरामद

गौतमबुद्धनगर, 27 मार्च (आईएएनएस)। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा एनसीआर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गैर-प्रांतों से गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
पुलिस द्वारा नारकोटिक्स अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई उनकी सतर्कता, मजबूत खुफिया तंत्र, निरंतर निगरानी और त्वरित रणनीतिक फैसलों का परिणाम मानी जा रही है।

आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2026 तक के बीच कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नारकोटिक्स अधिनियम के तहत कुल 1681 मुकदमे दर्ज किए हैं। इन मामलों में 1920 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जो इस अभियान की गंभीरता और सफलता को दर्शाता है। बरामदगी के आंकड़े भी काफी चौंकाने वाले हैं।

पुलिस ने इस अवधि में 7270.109 किलोग्राम गांजा, 9.022 किलोग्राम चरस, 0.7331 किलोग्राम स्मैक (साथ ही 27 पुड़िया), 104.885 किलोग्राम एमडीएमए, 500 ग्राम ओजी, 9.02 किलोग्राम डोडा, 630 ग्राम नशीला पाउडर, 885 नशीली गोलियां और 3373 ई-सिगरेट बरामद की हैं। यह दर्शाता है कि तस्कर बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त थे, जिन्हें पुलिस ने समय रहते रोकने में सफलता पाई है।

पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि यह अभियान न केवल नशा तस्करी की कमर तोड़ने में अहम साबित हो रहा है, बल्कि समाज विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से भी बचा रहा है। यह कार्रवाई “नशा मुक्त समाज सुरक्षित भविष्य” के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस सामाजिक अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीएससी