Aapka Rajasthan

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को गांव ले जाकर अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़ें : सुनील लहरी

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम आते ही ज्यादातर माता-पिता बच्चों के साथ छुट्टियों का आनंद लेने के लिए पहाड़ी इलाकों या विदेश यात्रा पर जाते हैं। इस बीच, बुधवार को अभिनेता सुनील लहरी ने माता-पिता को सलाह देते हुए कहा कि वे इस बार की छुट्टियों में बच्चों को गांव लेकर जाएं।
 
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के जरिए चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बच्चे असली संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि वे गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को गांव लेकर जाएं और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ें।

सुनील लहरी वीडियो में कहते हैं, "अभी गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं और पूरे देश में गर्मी भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे समय में अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को किसी ठंडी जगह या फिर विदेश यात्रा पर ले जाते हैं। वे ऐसी जगहों पर जाते हैं, जहां बच्चों को हमारे देश की संस्कृति, संस्कारों और अपनी मिट्टी से जुड़ने का मौका ही नहीं मिल पाता।"

अभिनेता ने आगे इस बात पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को यह सिखाना जरूरी है कि हम जो खाना खाते हैं, वह कहां से आता है। उन्होंने कहा, "हमें अपने बच्चों को अपने गांव ले जाना चाहिए। वहां का रहन-सहन और संस्कृति दिखानी चाहिए। हम जो अनाज रोज खाते हैं, उसका क्या महत्व है और वह कितनी मेहनत से उगाया जाता है, यह भी उन्हें समझाना चाहिए।"

अभिनेता ने बताया कि वे कुछ दिन पहले अपने घर के बच्चों को फार्म हाउस लेकर गए थे। वहां उन्होंने उन्हें खेती-किसानी और प्रकृति से जुड़ी कई नई चीजों के बारे में बारीकी से समझाया।

सुनील लहरी एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता हैं, जिन्हें मुख्य रूप से रामायण में 'लक्ष्मण' की अमर भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। अभिनय से दूर सुनील अब अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। वहीं, उनके बेटे कृष भी टेलीविजन अभिनेता हैं, जिन्होंने मशहूर टीवी अभिनेत्री सारा खान से विवाह किया है। सारा खान 'विदाई' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एएस